भारत के इस पॉपुलर टॉक शो के साथ 192 देश लगाते हैं ठहाके

स्ट्रीमिंग सर्विस नेटफ्लिक्स ने मार्च से भारत का पॉपुलर टॉक शो The Great Indian Kapil Show स्ट्रीम करना शुरू किया।

देखते ही देखते यह शो नेटफ्लिक्स का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला टीवी शो बन गया। इस शो के हर एपिसोड के साथ लाखों मिलियन व्यूअर्स का आंकड़ा सामने आया है।

192 देशों में देखा जाता है कपिल शर्मा का टॉक शो
कपिल अपने हर दूसरे एपिसोड में यह जानकारी देते हुए नजर आते हैं कि उनका शो अब 192 देशों में देखा जा रहा है। बता दें, ये वे देश हैं जहां नेटफ्लिक्स की सर्विस उपलब्ध है।

नेटफ्लिक्स उपलब्ध होने के साथ ही भारत के बाहर इस शो को देखा जाता है। हालांकि, सवाल यह भी आता है कि ऐसे कितने देश हैं जहां नेटफ्लिक्स की सुविधा मौजूद नहीं है।

इन देशों में नहीं है नेटफ्लिक्स की सुविधा मौजूद
दरअसल, नेटफ्लिक्स की सुविधा मौजूद न होने को लेकर लिस्ट में सबसे पहला नाम चीन का आता है। चीन में चीनी सरकार के सख्त नियमों के साथ विदेशी मीडिया पर रोक है।

चीन की तरह की, नॉर्थ कोरिया में भी सबसे गंभीर सेंसरशिप कानून लागू होते हैं। इन कानूनों के साथ सभी तरह की मीडिया और सूचना को कंट्रोल किया जाता है।

रूस में भी नेटफ्लिक्स की सर्विस बंद हो चुकी है। नेटफ्लिक्स ने मार्च 2022 से अपनी स्ट्रीमिंग सर्विस को सस्पेंड कर दिया था। रूस में नेटफ्लिक्स एक्सेस करने पर एरर मैसेज और ब्लैंक मैसेज शो होता है।

इस लिस्ट में सीरिया का नाम भी आता है। सीरिया के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों ने नेटफ्लिक्स जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म सहित अमेरिकी प्रोडक्ट और सर्विस को बैन कर दिया है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency