भारत में पांचवें चरण के लिए हो रही वोटिंग आज

भारत में आज यानी 20 मई 2024 को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए पांचवें चरण की वोटिंग हो रही है।

पांचवें चरण में 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 49 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस मौके पर गूगल ने भी चुनाव की खास तारीख पर डूडल (Google Doodle Today) बनाया है।

गूगल ने दिखाई स्याही लगी उंगली

हर बार की तरह गूगल डूडल (Google Doodle Today) में कंपनी ने स्याही लगी उंगली को दिखाया है। मालूम हो कि भारत में आम चुनाव 7 चरणों में हो रहे हैं। इसी के साथ हर चरण की वोटिंग पर गूगल भी लगातार डूडल के जरिए चुनाव के इस पर्व को अपने खास अंदाज में मना रहा है।

चुनाव से जुड़ी अहम तारीखें सभी को रहे याद

आज के इस गूगल डूडल पर क्लिक करते हैं तो चुनाव शुरू होने की जानकारी शुक्र, 19 अप्रैल से मिलती है। वहीं, चुनाव का आखिरी दिन शनि, 1 जून 2024 होगा।

2024 भारतीय आम चुनाव के दौरान 18वीं लोकसभा के कुल 543 सदस्य चुने जाएंगे। वहीं, 1 जून के बाद 4 जून 2024 को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

लाल सर्कल पर क्लिक करने से क्या होगा

भारत का आम चुनाव 2024 कैप्शन के साथ आज का गूगल डूडल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर सकते हैं। इसके लिए डूडल के साथ में ही शेयर करने का ऑप्शन देख सकते हैं।

कौन-सा फॉर्म किसके लिए

गूगल डूडल पर क्लिक करने के साथ ऑनलाइन पंजीकरण का तरीका जाना जा सकता है। गूगल जानकारी देता है कि हर किसी के लिए एक अलग फॉर्म भरने की जरूरत होगी-

Exit mobile version