160सीसी के दमदार इंजन के साथ Honda लॉन्‍च करेगी Stylo

भारत में Honda की ओर से कई बेहतरीन स्‍कूटर और बाइक्‍स को ऑफर किया जाता है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपने पोर्टफोलियो में अब तक का सबसे दमदार स्‍कूटर को जोड़ने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से Stylo नाम से नए स्‍कूटर को 160सीसी इंजन के साथ लाया जा सकता है। स्‍कूटर के बारे में और क्‍या जानकारी सामने आई है, हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

क्‍या मिली जानकारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा मोटरसाइकिल और स्‍कूटर इंडिया (HMSI) ने भारत में नए स्‍कूटर का पेटेंट करवाया है। जानकारी के मुताबिक यह स्‍कूटर 160 सीसी इंजन के साथ आ सकता है और इसका नाम Stylo है। फिलहाल इसे कंपनी की ओर से सिर्फ एक ही देश में ऑफर किया जाता है, लेकिन जल्‍द ही इसे भारतीय बाजार में भी लाया जा सकता है।

कैसा है डिजाइन
कंपनी की ओर से इसे युवाओं को ध्‍यान में रखकर डिजाइन किया है। इसमें ओवल शेप हेडलाइट, सिंगल सीट, एलईडी लाइट्स, डिजिटल कंसोल, की-लैस, यूएसबी चार्जर, टेलीस्‍कोपिक फ्रंट फॉर्क और रियर में मोनोशॉक सस्‍पेंशन, दोनों पहियों पर डिस्‍क ब्रेक, सिंगल चैनल एबीएस और सीबीएस जैसे फीचर्स के साथ इसे ऑफर किया जाता है।

कितना दमदार इंजन
होंडा की ओर से इसमें 156.9 सीसी का इंजन दिया जाता है। जिसके साथ पीजीएम-एफआई तकनीक भी ऑफर की जाती है। स्‍कूटर को इस इंजन से 15.4 पीएस की पावर और 13.8 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें पांच लीटर का पेट्रोल टैंक भी मिलता है और बेहतर एवरेज के लिए आइडल स्‍टार्ट/स्‍टॉप सिस्‍टम भी मिलता है। 160 सीसी के दमदार इंजन से स्‍कूटर को एक लीटर पेट्रोल में करीब 45 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

कितनी होगी कीमत
इंडोनेशिया में इस स्‍कूटर की कीमत की शुरूआत 1.45 लाख रुपये से होती है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट को कंपनी की ओर से 1.65 लाख रुपये में ऑफर किया जाता है। ऐसे में भारतीय बाजार में लॉन्‍च के समय इस स्‍कूटर की संभावित कीमत 1.50 लाख रुपये के आस-पास रह सकती है।

Related Articles

Back to top button