इस भोजपुरी एक्ट्रेस के ग्लैमर के आगे फीकीं हैं बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस,खूबसूरती देख हो जाएंगे हैरान

भोजपुरी सिनेमा आज किसी मामले में बॉलीवुड ​फिल्म इंडस्ट्री से कम नहीं है। भोजपुरी फिल्में भी आज बिग बजट की हैं। कई​​ फिल्मों की शूटिंग आज विदेशों में की जा रही है। भोजपुरी फिल्मों की तरह ही इनके स्टार्स को भी काफी पसंद किया जाता है।

वहीं अगर यहां की एक्ट्रेसेस की बात करें तो हॉटनेस में भोजपुरी एक्ट्रेस बॉलीवुड की हसीनाओं के बराबर की टक्कर देती हैं। एक ऐसी ही एक्ट्रेस हैं प्राची सिंह जिनके ग्लैमर के आगे बॉलीवुड एक्ट्रेसेस फीकी लगती हैं। आइए एक नजर डालते हैं प्राची सिंह सीजलिंग तस्वीरों पर…

भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस प्राची सिंह इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। प्राची ने अपने करियर में कई हिट फिल्में की हैं। वह अबतक कई बड़े भोजपुरी स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। एक्टिंग के साथ प्राची सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन प्राची अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें पोस्ट कर फैंस के होश उड़ाती हैं। प्राची की कोई भी तस्वीर इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती हैं।

हाल ही में प्राची सिंह का एक फोटोशूट काफी चर्चा में आया था। इस फोटोशूट का वीडियो प्राची ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस दौरान प्राची ब्लैक जालीदार टॉप में मैचिंग ब्रालेट फ्लॉन्ट करती नजर आईं थीं। प्राची इस वीडियो में बेहद ही बोल्ड नजर आ रही थीं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्राची ने कैप्शन में लिखा था, ‘मुझे प्यार करो या मुझसे नफरत करो किसी भी तरह से मैं चमकने वाली हूं।’ इस वीडियो को फैंस ने काफी पंसद किया था।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब प्राची सिंह की कोई तस्वीर या वीडियो को इतना पंसद किया गया हो। इससे पहले भी उनकी हर पोस्ट को फैंस ने काफी प्यार दिया। प्राची फैंन फॉलोइंग के मामले में भी बॉलवुड की बड़ी स्टार्स को बराबर की टक्कर देती हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency