देवोलीना से झगड़ते हुए बेहोश हो गईं शमिता शेट्टी, गोद में उठाकर मेडिकल रूम भागे करण

3 दिसम्बर शेट्टी परिवार के लिए बड़ा दिन है। सुनील शेट्टी और माना शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी तड़प के साथ बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले बुधवार रात को मुंबई में खास मेहमानों के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गयी थी, जिसमें एक स्पेशल गेस्ट पर सभी की नजरें जमी रहीं। यह थे क्रिकेटर केएल राहुल, जिनके साथ अथिया शेट्टी रिलेशनशिप में हैं।

राहुल, इस स्क्रीनिंग में अथिया के साथ हाथों में हाथ डालकर पहुंचे और दोनों की कैमिस्ट्री देखने लायक थी। सोशल मीडिया में तो फैंस दोनों को पहले भी साथ में देख चुके हैं, मगर शेट्टी परिवार की किसी इवेंट में केएल राहुल पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आये, बिल्कुल परिवार के किसी खास सदस्य की तरह

अथिया शेट्टी ने सलमान खान निर्मित फिल्म हीरो से आदित्य पंचोली के बेट सूरज के साथ बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया था। इसके बाद अर्जुन कपूर के साथ मुबारकां में नजर आयीं। अथिया की आखिरी रिलीज फिल्म मोतीचूर चकनाचूर है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ पेयरअप हुई थीं। अथिया फिलहाल फुटबालर अफशों आशिक की बायोपिक होप सोलो की शूटिंग कर रही हैं। अब उनके छोटे भाई बॉलीवुड पारी शुरू कर रहे हैं

स्क्रीनिंग में इंडस्ट्री से सुनील शेट्टी के दोस्त और करीबी शामिल हुए। सलमान खान, आयुष शर्मा के साथ स्क्रीनिंग में पहुंचे। इनके अलावा हर्षवर्धन कपूर, हिमेश रेशमिया, नितेश तिवारी, अभिमन्यु दसानी, संगीता बिजलानी, कृति खरबंदा, जायद खान, गुलशन ग्रोवर, काजोल, अर्जुन रामपाल, दिशा पाटनी, संजय कपूर-महीप संधू, एशा देओल-भरत तखतानी, रितेश देशमुख-जिनिलिया डिसूजा, भाग्यश्री, शनाया कपूर, अनुपम खेर, हार्दिक पंड्या, फरदीन खान, गौतम गुलाटी, सोहेल खान, निर्वाण खान स्क्रीनिंग में शामिल हुए।

तड़प रोमांटिक-एक्शन फिल्म है, जिसका साजिद नाडियाडवाला ने तड़प का निर्माण और मिलन लूथरिया ने निर्देशन किया है। यह तेलुगु हिट आरएक्स 100 का आधिकारिक रीमेक है। फिल्म में तारा सुतारिया फीमेल लीड रोल में हैं। तड़प में सुनील शेट्टी भी एक किरदार नजर आएंगे। तड़प का पहला पोस्टर अक्षय कुमार ने लॉन्च किया था।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency