दिल दहला देने वाले एक्शन के साथ ‘वेदा’ इस दिन होगी रिलीज

जॉन अब्राहम अपनी आगामी फिल्म ‘वेदा’ को लेकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार हैं। ‘बाटला हाउस’ और ‘सत्मेव जयते’ जैसी हिट फिल्में देने के बाद अभिनेता एक बार फिर 15 अगस्त को ही अपनी नई फिल्म रिलीज करने वाले हैं। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित ‘वेदा’ एक एक्शन से भरपूर फिल्म हैं, जो कि सच्ची घटनाओं से प्रेरित होकर बनाई गई है। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है। टीजर के रिलीज होने के बाद से ही प्रशंसक इंतजार में हैं कि फिल्म कब सिनेमाघरों में आएगी और वह इसका लुत्फ उठा पाएंगे।

चौंका देने वाली कहानी है ‘वेदा’
जॉन अब्राहम की इस फिल्म में दिल दहला देने वाले स्टंट और जबरदस्त एक्शन होंगे। दावा किया जा रहा है कि फिल्म की कहानी चौंका देने वाली होगी। फिल्म में जॉन के अलावा शरवरी, अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित और असीम अरोड़ा द्वारा लिखित, ‘वेदा’ का निर्माण जी स्टूडियोज, उमेश कुमार बंसल, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, जॉन अब्राहम द्वारा किया गया है और मीनाक्षी दास इसकी सह-निर्माता हैं।

Related Articles

Back to top button