दूसरे दिन ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 77,581 का छुआ स्तर

शेयर बाजार ने आज, यानी 19 जून को, लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया है। सेंसेक्स ने 280 अंक की बढ़त के साथ 77,581 का स्तर छुआ। फिलहाल ये 100 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 77,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी ने भी 73 अंक की बढ़त के साथ 23,630 का स्तर छुआ। फिलहाल ये 20 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 23,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले कल यानी 18 जून को, भी बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था।

बाजार में तेजी के कारण

  • अमेरिकी बाजार कल यानी मंगलवार को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। डाओ जोन्स 0.15% की तेजी के साथ 38,834 पर बंद हुआ। वहीं S&P भी 0.25% चढ़कर 5,487 पर बंद हुआ।
  • फिच रेटिंग्स ने FY25 के लिए भारत का GDP अनुमान 7% से बढ़ाकर 7.2% कर दिया है। कंज्यूमर स्पेंडिंग में रिकवरी और निवेश बढ़ने के कारण अनुमान को बढ़ाया गया है।
  • ज्यादातर सेक्टर मजबूती के साथ कारोगार कर रहे हैं। निफ्टी बैंक में 0.76% की तेजी है। फाइनेंशियल सर्विसेज 0.55% और प्राइवेट बैंक 0.82% ऊपर कारोबार कर रहा है।

कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई
इससे पहले कल, यानी 18 जून को, शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 374 अंक चढ़कर 77,366 का स्तर छुआ। इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 308 अंक चढ़कर 77,301 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं, निफ्टी में भी कल 23,579 का ऑल टाइम हाई बनाया था। हालांकि, बाद में ये भी थोड़ा नीचे आया और 92 अंक की तेजी के साथ 23,557 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिली।

Related Articles

Back to top button
जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency मधुमेह के साथ वजन बढ़ाने के उपाय