मलाइका अरोड़ा ने शेयर की लेट नाइट बर्थडे पार्टी की तस्वीरें

करिश्मा कपूर 90 के दशक की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनका जादू फिल्म पर्दे पर आज भी कायम है। छोटी बहन करीना कपूर के अलावा एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा और मलाइका अरोड़ा के साथ भी काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। हाल ही में करिश्मा के 50वें जन्मदिन पर मलाइका ने लेट नाइट पार्टी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा पर शेयर की हैं।

अरोड़ा और कपूर सिस्टर्स के बीच की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। बी टाउन में इन एक्ट्रेसेज की दोस्ती के चर्चे होते हैं। अक्सर आपने करीना कपूर और उनके गर्ल गैंग मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा को पार्टी करते देखा होगा।

वहीं लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन पर राज कर रही एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज 50 साल की हो गई हैं। ऐसे में सेलिब्रेशन तो बनता है। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेट नाइट पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं।

मलाइका ने जताया प्यार

फोटोज शेयर करते हुए करिश्मा कपूर ने अपनी प्यारी लोलो के लिए एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है। मलाइका ने लिखा, ‘तुमने 50 साल बड़ी ही खूबसूरती के साथ पूरे किए। हैप्पी बर्थडे…वी लव यू। इन तस्वीरों के जरिए मलाइका ने फैंस के लिए सिस्टर्स के साथ अपनी बॉन्डिंग की एक झलक भी शेयर की’।

करिश्मा कपूर ने 16 साल की उम्र में पहली फिल्म की थी जिसका नाम था प्रेम कैदी। इस फिल्म में वो हरीश कुमार के साथ नजर आई थीं। करिश्मा कपूर का 90 की दशक की हिट अभिनेत्रियों में आता था।

बॉलीवुड में उनकी जोड़ी गोविंदा और सलमान खान जैसे सितारों के साथ हिट हुई। गोविंदा के साथ उन्होंने राजा बाबू, हीरों नंबर वन, साजन चले ससुराल और कुली नंबर वन जैसी हिट फिल्में दीं। वहीं एक टाइम पर फिल्मी पर्दे से ब्रेक लेकर उन्होंने बच्चों और परिवार को पूरा समय दिया।

दो बच्चों की मां हैं करिश्मा

बता दें कि करिश्मा दो बच्चे समायरा और कियान की मां हैं। उन्होंने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ साल 2003 में शादी की थी। हालांकि, यह शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई और 2010 में दोनों अलग हो गए। करिश्मा से पहले संजय की शादी मशहूर फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी।

Related Articles

Back to top button
जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency मधुमेह के साथ वजन बढ़ाने के उपाय