वेदांता के शेयर में हो रही है बिकवाली

बुधवार के शुरुआती कारोबार में वेदांता के शेयर (Vedanta Share) में भारी गिरावट देखने को मिली है। आज सेंसेक्स पर कंपनी के शेयर 3 फीसदी से ज्यादा गिरकर ट्रेड कर रहे थे। हालांकि, कुछ देर के बाद कंपनी के शेयर में रिकवरी देखने को मिली।

खबर लिखते वक्त वेदांता के शेयर 13.25 रुपये या 2.92 फीसदी गिरकर 440.80 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे।

वेदांता के शेयर में क्यों हो रही है बिकवाली
वेदांता के शेयर में आज बड़ी ब्लॉक डील (Block Deal) हुई है। इस डील की वजह से कंपनी के शेयर में गिरावट आई है। ब्लॉक डील में प्रोमोटर एंटिटी की ओर से स्टॉक की बिक्री का अनुमान है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार वेदांता रिसोर्स 2.6 फीसदी की हिस्सेदारी बेचेगी। हालांकि, कुछ दिन पहले ही वेदांता के शेयरपर्सन अनिल अग्रवाल ने कहा था कि प्रमोटर कंपनी में अपना हिस्सा कम नहीं करेगी।

स्टॉक एक्सचेंज पर मौजूद जानकारी के अनुसार फिनसाइडर इंटरनेशनल जिसके पास 2.63फीसदी की हिस्सेदारी है वह अब अपनी हिस्सेदारी बेचेगी।

वेदांता के शेयर की परफॉर्मेंस (Vedanta Share Performance)
वेदांता के शेयर ने काफी पॉजिटिव रिस्पांस दिया है। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर में 65 फीसदी का उछाल आया है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयर में 57.95 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

26 जून 2023 को वेदांता के शेयर की कीमत 279.80 रुपये प्रति शेयर थी जो आज बढ़कर 442.10 रुपये प्रति शेयर पहुंच गई है।

Related Articles

Back to top button