राजस्थान कांस्टेबल परीक्षा की आंसर की हुई रिलीज

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। राज्य पुलिस विभाग ने गुरुवार को आंसर की रिलीज कर दी। जिसके बाद भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी चेक कर सकते हैं।

इससे पहले राजस्थान पुलिस की ओर से कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए 13 जून 2024 को परीक्षा का आयोजन कराया गया था। परीक्षा कम्प्यूटर आधारित यानी सीबीटी मोड में हुई थी। कुल 3,578 कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है।

दर्ज कराएं आपत्ति
राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल परीक्षा की आंसर की जारी करने के साथ ही इस पर आपत्तियां भी मंगाई है। आपत्ति दर्ज करने के लिए 27 जून से 29 जून तक का मौका दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों को आंसर की पर दिए गए किसी भी उत्तर से आपत्ति होगी, वे इसे दर्ज करा सकेंगे। इसकी लिंक भी ऊपर दी गई वेबसाइट पर उपलब्ध है। फिलहाल अभ्यर्थी नीचे दी जा रही लिंक से आंसर की चेक कर सकते हैं और उस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button