ब्रह्म मुहूर्त में करें इन मंत्रों का जाप

हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त को एक बहुत ही पवित्र समय माना जाता है। शास्त्रों में माना गया है कि ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भगवान का ध्यान करने वाले साधक को जीवन में विशेष लाभ देखने को मिलता है। ब्रह्म मुहूर्त मुख्य रूप से सुबह 04 बजे से सुबह 5:30 के बीच का समय होता है। ऐसे में आप ब्रह्म मुहूर्त में कुछ मंत्रों का जाप करके शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं।

जरूर करें इन मंत्रों का जाप
कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्’

ब्रह्म मुहूर्त में इस मंत्र का जाप करते समय अपनी हथेलियों को देखना चाहिए। ऐसा करने से साधक पर धन की देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरांतकारी भानु: शशि भूमि सुतो बुधश्च।
गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु॥

ब्रह्म मुहूर्त में इस मंत्र का जाप करना विशेष लाभकारी माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, इससे देवी-देवताओं की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। इसके लिए मंत्र जाप के दौरान अपनी आंखों को बंद कर लें। मंत्र जाप पूरा होने के बाद हाथ में थोड़ा-सा जल लेकर मनोकामना मांगें और जल छोड़ दें। इससे आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।

गायत्री मंत्र
ॐ भूर्भुवः स्वः
तत्सवितुर्वरेण्यं
भर्गो देवस्यः धीमहि
धियो यो नः प्रचोदयात् ॥

रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में गायत्री मंत्र का जाप करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। विशेषकर बच्चों के लिए गायत्री मंत्र का जाप करना बहुत ही फायदेमंद माना गया है। इससे एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है, जिससे बच्चों को पढ़ाई में भी लाभ देखने को मिलता है।

महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||

यह भगवान शिव को समर्पित सबसे शक्तिशाली मंत्रों में से एक है। यदि आप रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में इस मंत्र का जाप करते हैं, तो इससे भय, तनाव और चिंता से मुक्ति मिलती है।

Related Articles

Back to top button