श्रद्धालुओं के लिए 2020 रुपये में प्रयागराज हेरिटेज टूर पैकेज उपलब्ध

प्रयागराज, अपनी प्राचीनता और पौराणिक महत्व के लिए प्रसिद्ध, महाकुंभ 2025 के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

प्रयागराज एक प्राचीन एवं पौराणिक शहर है। यहां पर कदम-कदम पर ऐतिहासिक इमारतें तथा संस्कृतिक धरोहर बिखरे पड़े है। महाकुम्भ से जुड़े होने के कारण देश-विदेश के पर्यटक एवं श्रद्धालु प्रयागराज के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) ने महाकुंभ क्षेत्र और प्रयागराज शहर के ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के लिए ‘हेरिटेज टूर पैकेज’ की शुरुआत की है, जिसकी कीमत प्रति व्यक्ति 2020 रुपये निर्धारित की गई है। यह यात्रा 13 जनवरी से शुरू की गयी है।

हेरिटेज टूर की प्रमुख विशेषताएं:

हेरीटेज टूर प्रतिदिन सुबह 07 बजे से प्रारम्भ होकर 06 बजे समाप्त होती है। यह टूर प्रतिदिन होटल इलावर्त से शुरू होती है और यहीं पर समाप्त होती है।

  • भ्रमण स्थल:
    • त्रिवेणी संगम: गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के संगम स्थल का दर्शन।
    • अक्षयवट कॉरिडोर और इलाहाबाद किला: प्राचीन अक्षयवट वृक्ष और ऐतिहासिक किले का भ्रमण।
    • बड़े हनुमान मंदिर: 20 फीट लेटी हुई हनुमान जी की मूर्ति के दर्शन।
    • भारद्वाज आश्रम: ऋषि भारद्वाज की तपोस्थली का अवलोकन।
    • चंद्रशेखर आजाद पार्क: स्वतंत्रता संग्राम के महानायक चंद्रशेखर आजाद की स्मृति में स्थापित पार्क का भ्रमण।
    • इलाहाबाद संग्रहालय: भारतीय इतिहास, संस्कृति, पुरातत्व और वास्तुकला से जुड़े दुर्लभ अवशेषों का संग्रह।
    • श्रृंगवेरपुर धाम: प्राचीन स्थल जहां भगवान राम ने वनवास के दौरान निषादराज से मुलाकात की थी।

बुकिंग प्रक्रिया:

हेरिटेज टूर के इच्छुक पर्यटक UPSTDC की आधिकारिक वेबसाइट www.upstdc.co.in पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग के लिए प्रति व्यक्ति 2020 रुपये का शुल्क निर्धारित है, जिसमें जीएसटी शामिल है। ध्यान दें कि इस टूर के लिए न्यूनतम तीन व्यक्तियों का समूह आवश्यक है।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने बताया कि प्रयागराज का हर कोना अध्यात्म, इतिहास और पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। हेरिटेज टूर के माध्यम से श्रद्धालु और पर्यटक शहर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक स्थलों का विस्तृत अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।

महाकुंभ 2025 के इस पावन अवसर पर, हेरिटेज टूर पैकेज श्रद्धालुओं को प्रयागराज की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर से रूबरू कराने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency