छह अक्तूबर को काशी पहुंचेंगे CM Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह अक्तूबर को सुबह 11.30 बजे को काशी आएंगे। वह अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान (इरी) के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आइसार्क) चांदपुर में रविवार से शुरू होने वाले तीन दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम में देश-विदेश से 300 वैज्ञानिक, कंपनियों, संगठनों के प्रतिनिधि और प्रगतिशील किसान डायरेक्ट सीडेड राइस (डीएसआर) के विकास पर मंथन करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री सफाई कर्मियों को सम्मानित कर सकते हैं और अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत शंकरपुरी के साथ जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन दे सकते हैं। इसके बाद वह अफसरों के साथ विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। बाबा काल भैरव और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे।

Related Articles

Back to top button