सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी को जहीर ने किया कन्फर्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की प्रेग्नेंसी की अफवाहें एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक पार्टी में उन्हें ढीले कपड़ों में पेट ढकते देखा गया, जिससे कयास लगने लगे। अब उनके पति जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने पैप्स के सामने प्रेग्नेंसी की खबरों पर रिएक्ट किया है।

शादी के बाद से ही सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की प्रेग्नेंसी की अफवाहें अक्सर सुर्खियों में आ ही जाती हैं। कई बार कयास लग चुके हैं कि वह मां बनने वाली हैं। मगर वह मजेदार अंदाज में इन अफवाहों को खारिज कर ही देते हैं। हाल ही में एक बार फिर सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ी।

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में अपने पति जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ एक पार्टी में शामिल हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने रेड कलर का हैवी अनारकली सूट पहना था और उनके पति ब्लैक और व्हाइट ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दिए थे।

मां बनने वाली हैं सोनाक्षी सिन्हा?

पैप्स को पोज देने के दौरान ढीले-ढाले कपड़ों में सोनाक्षी सिन्हा दुपट्टे से अपना पेट ढकती हुई दिखाई दी थीं, जिसके बाद ऐसे कयास लग रहे थे कि वह मां बनने वाली हैं। अब इशारों-इशारों में जहीर ने अपनी बीवी की प्रेग्नेंसी पर रिएक्ट किया है।

जहीर इकबाल ने दिया हिंट

हुआ यूं कि प्रेग्नेंसी रूमर्स के बाद एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर के साथ एक इवेंट में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने आइवरी कलर का अनारकली सूट पहना था। सोनाक्षी और जहीर के साथ सोहेल खान और अरबाज खान के बेटे निर्वाण और अरहान खान भी मौजूद थे।

पति को मारती दिखीं सोनाक्षी

पैप्स को पोज देते समय जहीर इकबाल ने मजाकिया अंदाज में सोनाक्षी सिन्हा के पेट पर हाथ रखकर पोज देने की कोशिश की जिससे एक्ट्रेस हैरान हो गईं और चिल्लाते हुए उन्हें मारने लगीं। इसके बाद जहीर ने कहा कि वह सिर्फ मजाक कर रहे थे। हालांकि, यहां उनकी शरारतें कम नहीं हुईं, वह बाद में भी उनका हाथ पकड़ रहे थे जिसके बाद सोनाक्षी फिर उन्हें मारने लगीं।

जहीर इकबाल का ये प्रैंक देख कोई हंसने लगा तो कई यह मान रहा है कि वह हिंट दे रहे हैं कि एक्ट्रेस वाकई मां बनने वाली हैं। खैर, अभी तक कपल ने इस बारे में खुलकर कुछ नहीं बोला है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency