दीवाली पर 5 मिनट में हाथों की शोभा बढ़ाएंगे ये 5 खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

दीवाली के त्योहार पर मेहंदी लगाना काफी शुभ माना जाता है। दरअसल, मेहंदी को शुभता और सुहाग का प्रतीक माना जाता है। इसलिए महिलाएं तीज-त्योहार के मौके पर मेहंदी (Diwali Mehndi Designs) जरूर लगाती हैं। अगर आप भी इस मौके पर हाथों पर मेहंदी रचाना चाहती हैं, तो यहां देखें कुछ खूबसूरत मेहंदी डिजाइन।
दीवाली (Diwali 2025) का त्योहार आते ही चारों तरफ रोशनी, खुशियां, मिठाइयां और नए कपड़ों का माहौल छा जाता है। इस जश्न में मेहंदी लगाना एक पुरानी और प्यारी परंपरा है।
हाथों पर मेहंदी की खुशबू और उसकी सुंदर डिजाइन त्योहार के उल्लास को और भी बढ़ा देती है। चलिए, इस दीवाली पर अपने हाथों को सजाने के लिए कुछ खास और आसान मेहंदी डिजाइनों (Diwali Mehndi Designs) पर एक नजर डालते हैं।
क्लासिक मोगली डिजाइन
अगर आप पारंपरिक और भव्य डिजाइन पसंद करती हैं, तो मोगली पैटर्न आपके लिए बिल्कुल सही है। इस डिजाइन में हथेली के बीचों-बीच एक बड़ा फूल या मोरपंख बनाया जाता है, जिसके चारों ओर घने पत्ते, छोटे-छोटे फूल और जालीदार नक्काशी भरी जाती है। यह डिजाइन आपकी हथेली को एकदम कवर कर देता है और देखने में रॉयल लगता है। यह ट्रे़डिशनल आउटफिट्स के साथ खूब जचता है और दीवाली की शाम की रोशनी में चार चांद लगा देता है।
मॉडर्न ज्योमेट्रिक पैटर्न
अगर आप कुछ हटकर और समकालीन ट्रेंड को ट्राई करना चाहती हैं, तो ज्योमेट्रिक डिजाइन एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें सीधी रेखाएं, त्रिकोण, डॉट्स और एब्स्ट्रैक्ट शेप्स का इस्तेमाल किया जाता है। यह डिजाइन बहुत हल्का और एलिगेंट लगता है। आप इसे अपनी उंगलियों तक सीमित रख सकती हैं या फिर हथेली पर एक छोटा-सा खूबसूरत ब्लॉक बना सकती हैं। यह डिजाइन मॉडर्न और मिनिमलिस्टिक लुक पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट है।
फ्लोरल आर्ट डिजाइन
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन हमेशा से ही सबकी पहली पसंद बने रहते हैं। इस दीवाली आप गुलाब, कमल, गेंदा जैसे अलग-अलग फूलों के पैटर्न को अपनी मेहंदी में शामिल कर सकती हैं। इन फूलों को बेलों और पत्तियों से जोड़कर एक सुंदर पैटर्न तैयार किया जा सकता है। यह डिजाइन फेमिनिन और बेहद आकर्षक लगता है। आप चाहें तो एक ही बड़ा फूल बनवा सकती हैं या फिर उंगलियों पर छोटे-छोटे फूल बनवाकर एक अलग ही लुक क्रिएट कर सकती हैं।
मंडला आर्ट डिजाइन
मंडला आर्ट आजकल काफी ट्रेंड में है और यह मेहंदी डिजाइन में भी खूबसूरत लगता है। मंडला एक गोलाकार और सेमिट्रिक डिजाइन होता है, जिसमें कॉम्प्लेक्स पैटर्न एक बिंदु से बाहर की ओर फैलते हैं। यह डिजाइन देखने में बेहद ही आकर्षक लगता है। इसे आप हथेली के बीच में या फिर हाथ के पिछले हिस्से पर बनवा सकती हैं। मंडला डिजाइन सिंपल होते हुए भी बहुत गहरा असर छोड़ता है और आपके हाथों को एक यूनिक लुक देता है।
शैडो वर्क डिजाइन
अगर आप कुछ एकदम यूनिक चाहती हैं, तो पैच वर्क या शैडो वर्क मेहंदी ट्राई कर सकती हैं। पैच वर्क में अलग-अलग पैटर्न के छोटे-छोटे टुकड़े जोड़कर एक बड़ा डिजाइन तैयार किया जाता है, जैसे कि एक सजावटी क्विल्ट। वहीं, शैडो वर्क में मेहंदी को गहरा-हल्का करके डिजाइन में दो रंगों जैसा इफेक्ट दिया जाता है, जिससे डिजाइन में गहराई और डायमेंशन आ जाता है। ये दोनों ही स्टाइल क्रिएटिव और आर्टिस्टिक लुक के शौकीनों के लिए बेहतरीन हैं।



