राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राफेल लड़ाकू विमान में भरेंगी उड़ान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को अंबाला वायुसैनिक अड्डे से राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगी। भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर मुर्मु ने आठ अप्रैल, 2023 को असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन पर सुखोई-30 लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल लड़ाकू विमानों का उपयोग किया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को अंबाला वायुसैनिक अड्डे से राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगी। भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर मुर्मु ने आठ अप्रैल, 2023 को असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन पर सुखोई-30 लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी।

एपीजे अब्दुल कलाम भी भर चुके हैं उड़ान

इससे पहले राष्ट्रपति रहते हुए एपीजे अब्दुल कलाम ने आठ जून 2006 को और प्रतिभा पाटिल ने 25 नवंबर 2009 को पुणे के पास लोहेगांव स्थित वायुसेना स्टेशन पर सुखोई-30 एमकेआइ लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी।

राष्ट्रपति मुर्मू आज अंबाला जाएंगी

राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को बयान में कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार को अंबाला जाएंगी, जहां वह राफेल में उड़ान भरेंगी। गौरतलब है कि फ्रांसीसी एयरोस्पेस कंपनी दासौ एविएशन द्वारा निर्मित, राफेल लड़ाकू विमान को सितंबर 2020 में वायुसेना स्टेशन, अंबाला में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था।

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल लड़ाकू विमानों का उपयोग किया था। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत छह- सात मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।

ऑपरेशन सिंदूर में राफेल का उपयोग किया गया था

इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले का प्रयास किया। इसके जवाब में भारत ने कई पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को ध्वस्त किया। चार दिनों के संघर्ष के बाद 10 मई को भारत ने पाकिस्तान के अनुरोध पर सैन्य कार्रवाई को स्थगित कर दिया।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency