वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर बोले सीएम योगी, ये गीत राष्ट्र प्रथम की भावना को जगाता है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि इस गीत ने आजादी की लड़ाई के दौरान देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम हमारे दिलों में राष्ट्र प्रथम की भावना को दर्शाता है। भारत की आजादी के दौरान इस गीत ने सभी देशवासियों को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया है। हम आभारी हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जिनके नेतृत्व में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि यह गीत हमारे देश की शक्ति और भक्ति का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ के लोकभवन में वंदे मातरम गीत की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

इस कार्यक्रम में यूपी सरकार के कई मंत्री, नेता और अधिकारीगण शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency