अमेरिका के कई प्रांतों में बवंडर व खराब मौसम ने मचाई तबाही,मृतकों की संख्या 100 तक पहुंचने की आशंका

बेशियर ने त्रासदी को दुखद बताते हुए मेफील्ड स्थित एक फैक्ट्री में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है। उन्होंने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘जब बवंडर आया, तब फैक्ट्री में करीब 110 लोग मौजूद थे। हमें आशंका है कि इस भीषण त्रासदी में केंटुकी के 50 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। मृतकों की संख्या 70 से 100 तक पहुंच सकती है। यह बहुत कठिन वक्त है। हम सभी की सलामती की प्रार्थना कर रहे हैं।’

नर्सिगहोम का भवन गिरने से एक व्यक्ति की मौत
अमेजन की इमारत की छत उड़ने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। अर्कासस स्थित मानेट मैनोर नर्सिगहोम का भवन गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक घायल हो गए। ट्रूमन स्थित एक नर्सिगहोम भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अमेजन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि कर्मचारियों का हित कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कंपनी मामले पर नजर रख रही है।

केंटुकी में रातभर में चार बार आया बवंडर

रायटर के अनुसार, केंटुकी में रातभर में चार बार बवंडर आया, जिसने दर्जनभर से ज्यादा काउंटी में भारी तबाही मचाई। कई मकान ध्वस्त हो गए, जबकि सड़कों को भी काफी नुकसान पहुंचा। गवर्नर बेशियर ने बताया कि बवंडर ने प्रांत के 365 किलोमीटर से अधिक बड़े दायरे में काफी नुकसान पहुंचाया। ट्वीटर पर प्रसारित एक अपुष्ट वीडियो में दिखाई देता है कि मेफील्ड में सड़क पर खड़ी एक कार देखते-देखते ईंट व मलबे के नीचे दब गई। बवंडर ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को भी बाधित किया है। राज्य के 56 हजार से अधिक लोगों को शनिवार सुबह बिजली संकट का सामना करना पड़ा। एक ड्रोन फुटेज में दिखता है कि वेयरहाउस के करीब बड़ी संख्या में आपातकालीन वाहन उस इलाके में बिखरे मलबे को हटाने का काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency