पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में हुआ था और उन्होंने 1951 में देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जंयती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए पंडित नेहरू के बारे में लिखा है।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

नीतीश कुमार ने शेयर की पोस्ट

आज यानी 14 नवंबर को सभी की नजर बिहार विधानसभा चुनाव के आगामी नतीजों पर है। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पंडित नेहरू की जयंती पर उन्हें बधाई दी है।

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “भारत के प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।”

यूपी में हुआ था पीएम नेहरू का जन्म

पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के मुख्य चेहरों में से एक रहे पंडित नेहरू ने 1951 के आम चुनाव के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वहीं, 27 मई 1964 को उनका निधन हो गया था।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency