उत्‍तर भारत के पहा‍ड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

उत्तर भारत के इलाकों में कुछ दिनों से लगातार ठंड का दौर जारी है। रविवार को हिमाचल प्रदेश के बारालाचा, कुंजुम व रोहतांग दर्रे सहित धुंधी जोत, शिंकुला, छोटा व बड़ा शिघरी ग्लेशियर, लेडी आफ केलंग व नीलकंठ की पहाडि़यों पर जबरदस्‍त बर्फबारी हुई। वहीं बढ़ती ठंड और बर्फबारी की वजह से मनाली-केलंग मार्ग पर कुछ जगह पानी जम गया। जम्‍मू-कश्मीर में भी यही हाल देखने को मिल रहा है। यहां पर यदि जम्मू को छोड़ दें तो जिलों में अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।

जम्मू में शनिवार-रविवार की रात को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। जबकि कश्मीर में न्यूनतम तापमान पहले से ही शून्य से नीचे है। बर्फबारी का असर उत्‍तर भारत के मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। बढ़ती सर्दी और बर्फबारी के बाद उत्तराखंड में लगातार पर्यटकों की संख्‍या बढ़ रही है। हिमाचल प्रदेश की यदि बात करें तो यहां के अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज (सोमवार) को भी कइ जगहों पर हिमपात हो सकता है और कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं दूसरे मैदानी इलाकों में आज मौसम के साफ रहने की उम्‍मीद जताई गई है।  उत्तराखंड में भी इस वीकेंड पर पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की भीड़ रही। शनिवार और रविवार को यहां पर पर्यटकों की संख्‍या में काफी तेजी देखी गई है। 

दिल्‍ली की ही यदि बात करें तो सुबह छह बजे दिल्‍ली का न्‍यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह में दिल्‍ली और इससे सटे इलाकों में धुंध छा सकती है। एक्‍यू वेदर के मुताबिक सुबह छह बजे मौसम साफ होने की वजह से दृष्‍टयता करीब छह किमी रही है। बढ़ती ठंड के चलते उत्‍तर भारत के राज्‍यों में बेघरों के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency