Aadhaar Card में घर बैठे कैसे करें कोई भी अपडेट, ये है सबसे आसान तरीका

आधार कार्ड आज देशभर के नागरिक की पहचान बन गया है। आधार कार्ड के बिना आज कोई भी काम संभव नहीं। आधार कार्ड का उपयोग आप अन्य काम जैसे स्कीम, बैंकिंग इत्यादि में तभी कर पाएंगे। जब ये अपडेट हो। अब आप आधार कार्ड के नए ऐप के जरिए घर बैठे ही अपडेट पूरा कर पाएंगे।

आधार कार्ड एक दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारी पहचान बन चुका है। इसका उपयोग आप सम्पूर्ण रूप से तभी कर पाएंगे, जब ये पूरी तरह से अपडेट (Aadhaar Card Update Process) हो। पहले अपडेट के समय वेरिफिकेशन करना काफी संवेदनशील होता था, इसलिए सेंटर जाना पड़ता था।

लेकिन अब आप नए ऐप के जरिए ये काम भी घर बैठे ही पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप घर बैठे ही नाम, पता और मोबाइल नंबर कैसे अपडेट कर सकते हैं।

कोई भी अपडेट करने से पहले अपने मोबाइल फोन में आधार ऐप डाउनलोड कर लें।

Aadhaar App में कैसे बदले नाम?

स्टेप 1- सबसे पहले आपको ऐप में आधार नंबर और ओटीपी के जरिए लॉगिन करना होगा।

स्टेप 2- अब यहां Update Aadhaar Online वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3- इसके बाद यहां नाम वाला विकल्प चुनें।

स्टेप 4- अब मांगे गए जरूरी दस्तावेज और डिटेल्स दर्ज कर दें।

स्टेप 5- अंत में आपको अपडेट शुल्क भरकर सबमिट करना होगा।

स्टेप 6- यहां आप अपडेट स्टेटस में जाकर अपना स्टेटस भी पता कर सकते हैं।

Aadhaar App में मोबाइल नंबर कैसे बदले?

स्टेप 1- इसके लिए भी सबसे पहले आपको Update Aadhaar Online वाले ऑप्शन पर जाना होगा।

स्टेप 2- फिर आपको फेस स्कैन या ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन करनी होगी।

स्टेप 3- वेरिफिकेशन के बाद आपको नया नंबर दर्ज करना होगा। अगर अन्य कोई डिटेल मांगी गई है, तो इसे दर्ज करें।

स्टेप 4- अब मांगी गई फीस सबमिट कर, एप्लीकेशन सबमिट कर दें।

स्टेप 5- अब यहां आप स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।

Aadhaar App में एड्रेस कैसे करें अपडेट?

स्टेप 1- इसके लिए भी आपको आधार ऐप पर जाना होगा।

स्टेप 2- अब यहां Update Address Online पर जाएं।

स्टेप 3- अब जो आप डॉक्यूमेंट्स प्रूफ के लिए सबमिट करेंगे, उसे ही यहां भी दर्ज करें।

स्टेप 4- डॉक्यूमेंट और डिटेल्स भरने के बाद मांगा गया शुल्क का भुगतान कर दें।

स्टेप 5- पेमेंट के बाद रिक्वेस्ट सबमिट कर दें।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency