ग्लोबल रेड कार्पेट पर चला ‘इंडियन मैजिक’, इन 8 सितारों ने रचा इतिहास

साल 2025 भारतीय सेलेब्रिटीज ने फैशन वर्ल्ड के इतिहास में ‘भारतीय गौरव’ के रूप में दर्ज हो गया है। Cannes से लेकर Met Gala तक में ऐश्वर्या राय, जाह्नवी कपूर, प्रियंका चोपड़ा, और शाहरुख खान जैसे सितारों ने फैशन वीक में ग्लोबल मंचों को अपनी सादगी से जगमगा दिया। आइए एक नजर डालते हैं ग्लोबल फैशन शोज में आए उन स्टार्स के लुक्स पर।

साल 2025 को फैशन की दुनिया कभी नहीं भूलेगी। यह वह साल था, जब कैमरों की फ्लैश लाइट्स सिर्फ कपड़ों पर नहीं, बल्कि भारतीय पहचान पर ठहर गईं। Cannes हो या Met Gala, Paris Fashion Week हो या लग्जरी ब्रांड्स के एक्सक्लूसिव शो भारतीय सेलेब्रिटीज वहां मेहमान बनकर नहीं पहुंचे, बल्कि अपनी संस्कृति की कहानी लेकर उतरे।

इस साल खास बात यह रही कि इंडियन सेलेब्स ने खुद को वेस्टर्न लुक में ढालने की कोशिश नहीं की। आइए, एक नजर डालते हैं उन सितारों पर जिन्होंने 2025 में ग्लोबल फैशन शोज को भारतीय रंगों से भर दिया।

Cannes 2025 में ऐश्वर्या राय का अंदाज किसी चमक-दमक का मोहताज नहीं था। इस दौरान वह व्हाइट कलर की साड़ी में नजर आईं। इस लुक में एक्ट्रेस ने हर किसी का दिल जीत लिया।

जाह्नवी कपूर

Cannes में जाह्नवी कपूर का डेब्यू लुक सादगी काफी सादगी भरा था। खास बात यह रही कि उन्होंने भारतीय डिजाइन को किसी वेस्टर्न फिल्टर के बिना पेश किया। उनके इस लुक ने भीड़ में भी सबका ध्यान खींचा।

प्रियंका चोपड़ा

बालमेन के बेस्पोक आउटफिट में प्रियंका चोपड़ा ने कॉन्फिडेंस और क्लासिक स्टाइल का खूबसूरत मेल दिखाया। इस दौरान वह पोल्का-डॉट्स आउटफिट में नजर आईं।

कियारा आडवाणी

मेट गाला (Met Gala 2025) में कियारा का लुक सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं, एक खूबसूरत अनुभव था। प्रेग्नेंट कियारा ने ब्लैक कलर का बेहद खूबसूरत गाउन पहना, जिसने साबित किया कि नाजुक भावनाएं भी ग्लोबल मंच पर सशक्त दिख सकती हैं।

आलिया भट्ट

Cannes में आलिया भट्ट ने अपनी खूबसूरत साड़ी लुक से इंटरनेट पर छा गया। वह इस लुक से कई दिनों तक चर्चा में थीं। एक्ट्रेस ने दुनिया को दिखाया कि भारतीय परंपरा काफी पुरानी नहीं होती।

शाहरुख खान

मेट गाला में शाहरुख खान का डेब्यू किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। किंग खान ने अपने शानदार लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं। उनका के डिजाइन वाला नेकलेस ने सबका ध्यान खींचा।

दिलजीत दोसांझ

दिलजीत दोसांझ का मेट गाला में डेब्यू इतिहास बन गया। वह पारंपरिक पंजाबी पोशाक में बेहद स्टनिंग लगें। उनका साबित किया कि संस्कृति ही सबसे बड़ी लग्जरी है।

दीपिका पादुकोण

पेरिस फैशन वीक (Paris Fashion Week) में दीपिका पादुकोण ने ओवरसाइज्ड जैकेट, ब्लैक लेगिंग्स और विंटेज टच वाले एक्सेसरीज ने उनके लुक को यादगार बना दिया।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency