पीएम मोदी के असम दौरे की तैयारी: डिब्रूगढ़ में तैयार किया गया रनवे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे पर जाने वाले हैं। पीएम मोदी का विमान डिब्रूगढ़ में उतारे जाने की योजना है। इससे पहले भारतीय वायुसेना ने एक विमान की आपात लैंडिंग का पूर्वाभ्यास किया है। इसका वीडियो भी साझा किया गया है।

असम में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इससे पहले राज्य की राजनीति में गर्माहट बढ़ गई है। चुनावी रण में राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के प्रचार और कई परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए राज्य दौरा करने वाले हैं। इसके लिए डिब्रूगढ़ जिले में इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) तैयार कराई गई है। प्रधानमंत्री का विमान इसी जिले में उतरेगा।

पीएम मोदी के विमान की लैंडिंग से पहले इस रनवे पर भारतीय वायुसेना के विमान की सुरक्षित और सफल लैंडिंग कराई गई है। भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने मोरन में बनाए गए इस रनवे की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए मेगा एयर शो का आयोजन भी किया।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency