पीएम मोदी ने आज यूपी के भाजपा के सांसदों के साथ की ये अहम बैठक, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

 यूपी में कुछ ही दिनों बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव आयोग जल्द ही चुनाव का बिगुल बजा सकता है। ऐसे में भाजपा भी अपनी तैयारियों को धार दे रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी विधानसभा चुनाव के लिए मोर्चा संभाला हुआ है। मोदी लगातार यूपी का दौरा भी कर रहे हैं। इसी सिलसिले में पीएम मोदी आज यूपी के भाजपा के सांसदों के साथ अहम बैठक की।

पीएम मोदी यूपी के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के साथ नाश्ते की टेबल पर चर्चा की। इस दौरान यूपी में चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। साथ ही चुनाव में पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि बैठक में भाजपा के कुल 40 सांसदों को आमंत्रित किया गया था।

गौरतलब है कि मोदी ने इसी सोमवार को काशी विश्वनाथ कारिडोर के पहले चरण का उद्घाटन किया था. मोदी ने मंगलवार को भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक भी की थी। काशी में हुई इस बैठक में उन्होंने गुड गवर्नेंस का मंत्र दिया था।

2017 में भाजपा ने जीती थी 312 सीटें

2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 312 सीटें जीती थीं। वही, सपा ने 47, बसपा ने 19 सीटों पर कब्जा किया था. कांग्रेस मात्र सात सीटों पर ही सिमटकर रह गई थी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency