छोड़िए वही पुराना लाल रंग! इस वैलेंटाइन्स डे इन 5 क्लासी कलर्स से खुद को दें नया लुक

वैलेंटाइन्स डे पर कई लड़कियां लाल रंग पहनने को लेकर काफी एक्साइटेड रहती हैं, तो कई इस कलर को पहनकर बोर हो जाती हैं। अगर आप भी उनमें से हैं और इस वैलेंटाइन्स पर कुछ अलग रंग की ड्रेस ट्राई करना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ट्रेंडी और क्लासी कलर्स के बारे में बताएंगे, जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

फरवरी का महीना कपल्स के लिए बेहद खास होता है। बात जब ‘वैलेंटाइन्स डे’ की हो, तो दिमाग में सबसे पहला ख्याल लाल रंग का आता है। इस स्पेशल मौके पर कई लोग रेड कलर के आउटफिट पहनना पसंद करते हैं, तो कुछ नहीं। अगर आप इस वैलेंटाइन्स डे पर वही पुराना घिसा-पिटा रेड लुक कैरी नहीं करना चाहती, तो इन कलर ऑप्शन्स से आइडिया ले सकती हैं।

पेस्टल पिंक कलर
वैलेंटाइन्स डे पर रेड कलर पहनना नहीं चाहती हैं, तो पेस्टल पिंक यानी हल्के गुलाबी कलर को चुन सकती हैं। यह कलर ज्यादा भड़कीला नहीं दिखता और यह आंखों को सुकून देता है। आप पिंक कलर की वेस्टर्न, ट्रेडिशनल या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस ट्राई कर सकती हैं। यह आपको सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देता है। साथ ही, यह कलर डे-डेट के लिए सबसे परफेक्ट माना जाता है।

आजकल लैवेंडर और सॉफ्ट पर्पल कलर काफी ट्रेंड में हैं। यह रंग ट्रेंडी होने के साथ-साथ आपके लुक को क्लासी और एलिंगेट बनाने में मदद करेगा। अगर आप इस वैलेंटाइन कुछ नया कलर ट्राई करना चाहती हैं, तो यह रंग एक बेहतरीन ऑप्शन रहेगा। यह आपको रिफ्रेशिंग और ग्रेसफुल लुक देगा। इसके साथ आप कॉन्ट्रास्ट जूलरी भी कैरी कर सकती हैं।

रॉयल ब्लू कलर
अगर आप अक्सर वैलेंटाइन्स डे पर रेड पहनती हैं और इस बार कुछ अलग कलर ट्राई करना चाहती हैं, तो रॉयल ब्लू कलर को भी सिलेक्ट कर सकती हैं। यह कलर आपको रॉयल और क्लासी लुक देगा। इस दिन को खास बनाने के लिए आप ब्लू कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस, मिनी ड्रेस, साड़ी, बॉडीकॉन या शॉर्ट ड्रेस चुन सकती हैं। इसमें आपकी फोटोज भी काफी खूबसूरत और शानदार आएंगी।

ग्रीन कलर
इस बार रेड की जगह लाइट ग्रीन या एमरल्ड कलर के आउटफिट को जरूर ट्राई करें। यह कलर हर तरह के स्किन टोन पर खूब जंचता है। अगर आप इस वैलेंटाइन्स डे पर पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जा रही हैं, तो ग्रीन कलर की बॉडीकॉन, गाउन, साड़ी या शॉर्ट ड्रेस को ऑप्शन में रखें। इस रंग की ड्रेस में आपकी फोटोज भी काफी खूबसूरत आएंगी।

येलो कलर
अगर आपके प्यार की शुरुआत दोस्ती से हुई है, तो येलो कलर भी वैलेंटाइन्स डे के लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा। इस कलर के आउटफिट को पहनकर आप अपने पार्टनर को और इंप्रेस कर सकती हैं। यह कलर हर मौके पर गॉर्जियस, रिच और एलिगेंट लुक देता है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency