ईरान पर US ने दागी मिसाइल तो गोल्ड प्राइस में होगा ब्लास्ट

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल की संभावना है। मार्केट एक्सपर्ट अजय केडिया के अनुसार, युद्ध की स्थिति में सोना ₹1,64,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,70,000 तक पहुंच सकती है। क्योंकि भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल में वृद्धि और महंगाई के खतरे को देखते हुए हमेशा निवेशक गोल्ड-सिल्वर जैसे सेफ एसेट में निवेश बढ़ाने लगते हैं।

जब भी युद्ध के आसार और जियो पॉलिटिकल (Geopolitical Tensions) टेंशन बढ़ती है तो कच्चा तेल महंगा होने लगता है, इससे महंगाई का खतरा बढ़ता है और फिर शेयर मार्केट गिरने लगता है। इन तीनों कारणों के चलते सोने-चांदी के दाम उछलने लगते हैं, क्योंकि ऐसे हालात में दुनियाभर के निवेशक, सिक्योर एसेट क्लास में निवेश बढ़ाने लगते हैं। फिलहाल, ईरान और अमेरिका (US-Iran Conflict) के बीच तनाव जारी है और युद्ध की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में निवेशक और ट्रेडर्स दोनों सोने और चांदी में नई खरीदारी व पॉजिशन बनाने को लेकर उत्साहित हैं।

सवाल है कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य संघर्ष हुआ तो गोल्ड और सिल्वर में कितनी तेजी आ सकती है? इसका जवाब दिया है मार्केट एक्सपर्ट और केडिया एडवाइजरी के फाउंडर अजय केडिया ने…

गोल्ड-सिल्वर में तेजी आने के 3 बड़े कारण
अजय केडिया ने कहा कि सोने और चांदी में तेजी आने के 3 बड़े कारण हैं। इनमें सबसे पहला अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव, दूसरा डॉलर में रिकवरी व तीसरा फेड मिनट्स का इंतजार, जिसके आधार पर ब्याज दरों में कटौती को लेकर ट्रेडर्स को स्पष्टता मिलेगी।

अजय केडिया ने कहा, “अमेरिका और ईरान के बीच अगर युद्ध होता है तो क्रूड में बड़ा उछाल आ सकता है और इससे महंगाई का खतरा बढ़ेगा, जो सोने और चांदी के लिए पॉजिटिव साबित होगा, इसलिए दोनों कीमती धातुओं में बड़े उछाल की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।”

कहां तक जा सकता है सोने-चांदी का भाव?
अजय केडिया की मानें तो ईरान पर अमेरिका की सैन्य कार्रवाई से सोना 1 लाख 64 हजार प्रति दस ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी में 2 लाख 70 हजार के स्तर देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल, सोने का हाजिर भाव 154735 रुपये है जो बुधवार को 151584 रुपये प्रति दस ग्राम था, जबकि चांदी 245230 प्रति दस किलोग्राम है।

बड़ी गिरावट के बाद सपोर्ट लेवल पर सोना-चांदी
अजय केडिया ने कहा कि लंबी तेजी दिखाने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है, और अब ये दोनों मेटल टेक्निकली अच्छे सपोर्ट लेवल हैं। ऐसे में जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से इनमें सपोर्ट लेवल से अच्छी खरीदारी देखने को मिल सकती है।

गोल्ड-सिल्वर के लिए 2 बुरी खबरें भी
डॉलर में रिकवरी आ रही है और इसका मजबूत होना सोने व चांदी के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसके अलावा, फेड मिनट्स के आने के बाद अगर ब्याज दरों में कटौती की संभावना नहीं बनती है तो सोना और चांदी में गिरावट आ सकती है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency