भारत ने बीते 24 घंटे की अवधि में 7145 नए कोरोना वायरस के मामले किए दर्ज, एक्टिव केस घटकर हुई 84,565….

देश में कोरोना वायरस के मामलों में स्थिरता नजर आ रही है। हर दिन मामले थोड़े बहुत ही ऊपर नीचे होते दिख रहे हैं। बीते कई दिनों से नए मामलों की संख्या 10 हजार से नीचे ही रही है। साथ ही सक्रिय मामलों में भी लगातार कमी देखी जा रही है। वहीं, नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले मिलने के बाद एक बार फिर से लोगों में गंभीरता देखी जा सकती है। इस बीच भारत में कोविड-19 के ताजा आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए हैं। शनिवार को ताजा अपडेट के अनुसार, भारत ने पिछले 24 घंटे की अवधि में 7,145 नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए। इसके साथ ही देश में COVID-19 मामलों की कुल संख्या 3 करोड़ 47 लाख 33 हजार 194 हो गई है, जबकि एक्टिव केस घटकर 84,565 हो गए।

सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 289 लोगों की कोरोना वायरस से मौत भी हुई है। इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,77,158 हो गई है। 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 1,850 मामलों की कमी दर्ज की गई है। इसके अलावा, राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर 98.38 प्रतिशत दर्ज की गई है।

पिछले 51 दिनों से नए कोरोना वायरस संक्रमणों में दैनिक वृद्धि 15,000 से नीचे दर्ज की गई है। दैनिक सकारात्मकता दर 0.57 प्रतिशत दर्ज की गई थी। पिछले 75 दिनों से यह दो फीसदी से भी कम है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर भी 0.62 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय के मुताबिक पिछले 34 दिनों से यह एक फीसदी से नीचे है। बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 41 लाख 71 हजार 471 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत हो गई। बीते दिन 8,706 लोग डिस्चार्ज हुए।

राष्ट्रव्यापी COVID-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में कोरोना वायरस के खिलाफ 136.66 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। भारत की COVID-19 टैली की बात करें तो 7 अगस्त (2020) को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख मामलों को पार कर गया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख मामलों को पार कर गया था। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गया। भारत ने 4 मई तक दो करोड़ मामलों और 23 जून को तीन करोड़ के गंभीर आंकड़ों को पार कर लिया था।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency