पीएम मोदी का तमिलनाडु और पुडुचेरी दौरा आज, सात हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार (एक मार्च) को तमिलनाडु और पुडुचेरी के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी 7,100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार (एक मार्च) को तमिलनाडु और पुडुचेरी के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी 7,100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

सुबह लगभग पौने बारह बजे पीएम पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह दोपहर तीन बजे मदुरै में 4,400 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्गों का चौड़ीकरण और तमिलनाडु के आठ पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन शामिल है।

पीएम मोदी शाम चार बजे प्रधानमंत्री तिरुप्परनकुंद्रम स्थित श्री सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल ही में यहां पहाड़ी पर दीप जलाने को लेकर कानूनी विवाद रहा था, जिसमें मद्रास हाईकोर्ट ने श्रद्धालुओं के पक्ष में निर्णय दिया था।

प्रधानमंत्री मदुरै में राजग की एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। भाजपा और हिंदू मुन्नानी जैसे संगठनों ने पीएम के दौरे को देखते हुए सोमवार (दो मार्च) को गिरिवलम (परिक्रमा) का आह्वान किया है। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच इस दौरे को क्षेत्र के विकास और आगामी राजनीतिक परिदृश्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency