इस्राइल-ईरान युद्ध से दुबई में 350 से अधिक कोरियर फंसे,यूपी के निर्यातकों की परेशानी बढ़ी

खाड़ी देशों के ऊपर हवाई मार्ग बाधित होने और दुबई एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद होने के कारण मुरादाबाद जिले के निर्यातकों के कोरियर प्रभावित हो गए हैं। अमेरिका, जर्मनी और मिडिल ईस्ट देशों के लिए भेजे गए करीब 350 हस्तशिल्प सैंपल दुबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं।

खाड़ी देशों के ऊपर से गुजरने वाले हवाई मार्गों में बाधा और अस्थायी एयर स्पेस बंद होने की वजह से अमेरिका समेत मिडिल ईस्ट के देशों में जिले के निर्यातकों के कोरियर नहीं जा पा रहे हैं। अमेरिका व मिडिल ईस्ट के देशों के लिए भेजे गए सैंपल दुबई एयरपोर्ट पर फंस गए हैं।

इसके कारण निर्यातकों की परेशानी और बढ़ गई है। निर्यातकों ने बताया कि कई कोरियर कंपनियों का कहना है कि मध्य पूर्व हवाई क्षेत्र प्रभावित है। इसकी वजह से कोरियर देरी से पहुंचेगा। अमेरिका, जर्मनी समेत मिडिल ईस्ट देशों में आर्डर के लिए खरीदारों के पास हस्तशिल्प उत्पादों का सैंपल हवाई मार्ग से भेजा जाता है।

सैंपल पसंद आने के बाद खरीदार आर्डर कंफर्म करते हैं। लेकिन अब निर्यातकों के आर्डर कंफर्म होने में अधिक समय लगेगा। इस्राइल-ईरान युद्ध की वजह से दुबई एयरस्पेस बंद है। इसकी वजह से 350 कोरियर दुबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। इन कोरियर में हस्तशिल्प उत्पाद का सैंपल भरा हुआ है।

इसे तीन दिनों में अमेरिका समेत मिडिल ईस्ट देशों में पहुंचाना था। लेकिन अब यह इन देशों में देरी से पहुंचेंगे। शहर के कई निर्यातकों का कहना है कि एयरस्पेस बंद होने की वजह से कोरियर दुबई होते हुए अमेरिका नहीं जाएगा। द हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के सचिव सतपाल ने बताया कि युद्ध की वजह से सैंपल से लेकर आर्डर नहीं भेजे जा रहे हैं।

क्योंकि दुबई एयरस्पेस बंद होने के साथ शिप का आवागमन रोक दिया गया है। यस के चेयरमैन जेपी सिंह का कहना है कि दुबई एयरस्पेस बंद होने की सूचना पर कंपनियों द्वारा कोरियर लेट पहुंचने का मैसेज दिया जा रहा है।

जिले से प्रतिदिन भेजे जाते हैं हस्तशिल्प उत्पादों के 500 से अधिक कोरियर
जिले में स्थित कोरियर कंपनियों के अनुसार, प्रतिदिन 500 से अधिक हस्तशिल्प उत्पादों के कोरियर को विदेश भेजा जाता है। करीब 250 कोरियर दुबई के रास्ते अमेरिका समेत मिडिल ईस्ट देशों में भेजे जाते हैं। अब दुबई एयरस्पेस बंद होने की वजह कोरियर प्रभावित हुआ है।

कोरियर को दूसरे रास्ते दुबई भेजे जाने का प्रावधान किया गया है। इससे कोरियर करने की कीमत बढ़ने की संभावना है। कुछ कोरियर कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका, जर्मनी समेत अन्य देशों में कोरियर भेजने के लिए कई हवाई रास्ते का प्रयोग किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency