क्या आपका सुनार नकली गहना दे रहा है, कैसे लगाएं पता?

आज भी हमारे देश में कई लोग सोना निवेश के उद्देश्य से नहीं बल्कि परंपरागत उद्देश्य से खरीदते हैं। सोने की कीमत में लगातार तेजी जारी है। सोना जितना महंगा हो रहा है उसमें मिलावट भी उतनी ही हो रही है। सुनार 22 कैरेट सोना बोलकर 18 कैरेट का सोना बेच रहे हैं।
इसलिए सोना खरीदने से पहले सोने की जांच जरूर करें। आज हम आपको ऐसा तरीका बताने वाले हैं जिसके जरिए आप बड़ी आसानी से ये पता लगा सकते हैं कि सोना असली है या नकली। ये बहुत आसान तरीका है और आप इसे ज्वैलर शॉप में बैठकर ट्राई कर सकते हैं।
कैसे पहचाने सोना असली है या नकली?
इसके लिए आपको बीआईएस ऐप डाउनलोड करना होगा। ये ऐप आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
अब आप इस ऐप पर मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी के जरिए रजिस्टर या लॉगिन कर सकते हैं।
लॉगिन करने के बाद आपको Verify HUID ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
अब आपको यहां गहने पर लिखे HUID नंबर को दर्ज करना होगा।
नंबर दर्ज करते ही आपको गहने के बारे में डिटेल जैसे-
सोने की शुद्धता
ज्वेलरी रजिस्ट्रार नंबर
हॉलमार्क सेंटर नाम और पता
डेट ऑफ हॉलमार्किंग
टाइप ऑफ आर्टिकल (रिंग, चेन इत्यादि)
ज्वैलरी पर लगने वाला बीआईएस लोगो ढूंढ़े। बीआईएस मार्क उन गोल्ड ज्वैलरी पर लगाया जाता है जो सर्टिफाइड और असली है। बीआइएस एकमात्र ऐसी संस्था है, जो हॉलमार्क जारी करता है। इसके अलावा आप कैरेट भी देखें। जिस कैरेट का आपने गोल्ड लिया है, वे ज्वैलरी पर लिखा गया है या नहीं।
जिस कैरेट का गोल्ड ले रहे हैं, वे ज्वैलरी और बिल दोनों में ही लिखा होना चाहिए। कैरेट के जरिए आप ये पता लगा सकते हैं कि गोल्ड में कितना सोना और कितने अन्य धातुओं का मिश्रण है।
इसके अलावा ये जांच लें कि जौहरी बेचते समय मेकिंग चार्ज काटेगा या नहीं। कई जौहरी सोना बेचते वक्त मेकिंग चार्ज काट देते हैं।



