‘ईरान के सुप्रीम नेता मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं, लेकिन…’; ट्रंप का दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई अभी भी जिंदा हैं। ट्रंप का यह बयान अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के बाद आया है, जिसमें तेहरान हमले में मोजतबा के घायल होने की खबर सामने आई।

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बड़ी बात कही है। ट्रंप का मानना है कि मोजतबा खामेनेई अभी भी किसी तरह जिंदा हैं।

ट्रंप का यह बयान अमेरिकी मीडिया की एक रिपोर्ट के बाद आया है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया कि 28 फरवरी को तेहरान पर हुए हमले के दौरान अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के साथ ही मोजतबा खामेनेई भी घायल हो गए थे।

अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया था मोजतबा खामेनेई कोमा में हो सकते हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद पद संभालने के बाद से मोजतबा सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं।

कोमा में है मोजतबा खामेनेई?
फॉक्स न्यूज रेडियो पर ब्रायन किल्मीड शो से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘मुझे लगता है कि शायद वे जीवित हैं। मुझे लगता है कि उन्हें चोट लगी है, लेकिन मुझे लगता है कि वे शायद किसी न किसी रूप में जिंदा हैं।’

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency