ट्रंप ने फिर दोहराया मोजतबा की मौत का दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के कथित तौर ‘लापता’ होने की ओर इशारा किया है। ट्रंप ने इशारों में कहा है कि वो शायद ही जिंदा हैं।

ट्रंप ने कहा, “कुछ लोगों का कहना है कि शायद हवाई हमले में उनका एक पैर चला गया हो, जबकि कुछ का कहना है कि उनका चेहरा बिगड़ गया हो; लेकिन ‘किसी ने भी’ सार्वजनिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वह नेता स्वस्थ है या किसी ने उसे ज़िंदा देखा भी हो।” उन्होंने कहा, “हमें नहीं पता… कि वह मर चुका है या नहीं।”

ट्रंप ने कहा, “कोई भी यह नहीं कह रहा कि वह 100% स्वस्थ हैं।” उन्होंने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, “मैं बस इतना कहूंगा कि किसी ने भी उन्हें नहीं देखा है, जो कि एक अजीब बात है।”

उन्होंने आगे कहा, “बहुत से लोग कह रहे हैं कि उनका चेहरा बुरी तरह बिगड़ गया है। कुछ कह रहे हैं कि उन्होंने (मोजतबा खामेनेई) अपना पैर खो दिया है और उन्हें बहुत बुरी चोट लगी है। वहीं कुछ दूसरे लोग कह रहे हैं कि उनकी मौत हो चुकी है।”

ट्रंप ने पहले भी किए हैं ऐसे दावे

यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने ईरानी नेता की सेहद या जिंदा होने को लेकर संदेह जताया है। एनबीसी न्यूज के साथ पहले दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्हें ऐसा कोई स्पष्ट सबूत नहीं मिला है जिससे यह साबित हो सके कि मोजतबा अभी भी जीवित हैं।

उन्होंने इस बात की ओर भी इशारा किया कि सत्ता संभालने के बाद खामेनेई का पहला संदेश एक लिखित बयान था। इस बयान के कुछ ही समय बाद, कई मीडिया रिपोर्टें सामने आईं जिनमें यह सुझाव दिया गया था कि एक हवाई हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मोजतबा कोमा में चले गए हैं।

कुछ रिपोर्टों के अनुसार, ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे ने इस हमले में अपना एक पैर खो दिया था और उन्हें पेट या लिवर में गंभीर चोटें आई थीं। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी पहले यह संकेत दिया था कि नए नेता घायल हो गए हैं और अभी तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं।

पिता की मौत के बाद नजर नहीं आए मोजतबा

इस महीने की शुरुआत में अपनी नियुक्ति के बाद से मोजतबा खामेनेई लोगों की नजरों से दूर रहे हैं, जिससे ईरान और विदेशों में उनके स्वास्थ्य और ठिकाने को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। ईरानी अधिकारियों का हवाला देते हुए ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, हो सकता है कि शुरुआती हमलों के दौरान उन्हें चोट लगी हो।

इस बीच, ईरानी सरकारी टेलीविजन ने उन्हें चल रहे संघर्ष का एक ‘घायल अनुभवी’ बताया, लेकिन इसके बारे में और कोई जानकारी नहीं दी। अधिकारियों ने उन दावों को खारिज कर दिया है कि मोजतबा अब काम करने में असमर्थ हैं। ईरान के विदेश मंत्री, अब्बास अराघची ने कहा कि नए सर्वोच्च नेता के साथ ‘कोई दिक्कत नहीं’ है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency