Dhurandhar 2 देखने के लिए पाकिस्तान में दर्शकों के बीच मचा हड़कंप

3 घंटे 49 मिनट के रन टाइम के बावजूद धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को देखने वाली की तादाद दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। थिएटर्स हाउसफुल है और कमाई से इतिहास रचा जा रहा है।

फिल्म का बज सिर्फ भारत में नहीं है, बल्कि पड़ोसी मुल्क में भी देखा जा रहा है। धुरंधर के अलावा धुरंधर 2 भी कई देशों में बैन रही, इसमें पाकिस्तान (Pakistan) भी शामिल है। मगर पाकिस्तान में यह धड़ल्ले से देखी जा रही है।

पाकिस्तान में देखी जा रही है फिल्म
जी हां, भले ही धुरंधर 2 पाकिस्तान के सिनेमाघरों में रिलीज न हुई हो, लेकिन धुरंधर की तरह दूसरा पार्ट भी पायरेटेड वर्जन में देखा जा रहा है। पाकिस्तानियों के बीच धुरंधर 2 को लेकर काफी बज है। इसका अंदाजा एक वायरल हो रही तस्वीर से लगाया जा सकता है।

लाहौर में बिका धुरंधर 2 का पायरेटेड वर्जन
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें शख्स दावा कर रहा है कि वह लाहौर में धुरंधर 2 का पायरेटेड कट देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो रही है।

बता दें कि धुरंधर भी पाकिस्तान में बैन थी, लेकिन यह फिल्म भी पायरेटेड वर्जन में देखे जाने की खबर आई थी। यही नहीं, जब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पाकिस्तान में आई तो यह नंबर 1 बन गई थी।

किन देशों में बैन है धुरंधर 2?
धुरंधर की तरह धुरंधर 2 भी खाड़ी देशों में बैन है। इस फिल्म पर एंटी-पाकिस्तान का आरोप लगा और UAE, सऊदी अरब, कतर, ओमान, बहरीन के सेंसर बोर्ड ने जहां फिल्म को मंजूरी नहीं दी, वहीं पाकिस्तान ने फिल्म को ऑफिशियली बैन कर दिया है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency