डाइट में शामिल करें नाइट्रेट से भरपूर ये 10 सब्जियां

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खानपान की वजह से हार्ट डिजीज का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन नाइट्रेट से भरपूर सब्जियों को डाइट में शामिल करने से दिल की सेहत को मजबूत किया जा सकता है।

नाइट्रेट शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है। नाइट्रेट ऑक्साइड ब्लड वेसल्स को डायलेट करता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में मदद करता है। आइए जानें ऐसी कुछ सब्जियों के बारे में, जो नाइट्रेट का बेहतरीन सोर्स हैं। 

नाइट्रेट शरीर में कैसे काम करता है? 

नाइट्रेट जब शरीर में  जाता है तो यह नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है। नाइट्रिक ऑक्साइड ब्लड वेसल्स को फैलाने में मदद करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हार्ट पर दबाव कम पड़ता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने, आर्टरीज में जमे फैट को कम करने और मांसपेशियों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में भी मददगार है।

नाइट्रेट से भरपूर सब्जियां
पालक- आयरन और विटामिन्स के साथ पालक नाइट्रेट का बेहतरीन सोर्स है। नियमित रूप से पालक खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और दिल की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है।
चुकंदर- चुकंदर का जूस खासतौर पर नाइट्रेट से भरपूर होता है। यह एथलीट्स के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि यह स्टैमिना बढ़ाता है और हार्ट की काम करने की क्षमता को सुधारता है।
सलाद पत्ता- हरे पत्तेदार सलाद पत्ते में भरपूर मात्रा में नाइट्रेट होता है। इसे रोजाना सलाद के रूप में डाइट में शामिल करना हार्ट हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी है।
मेथी के पत्ते- फाइबर और मिनरल्स के साथ मेथी के पत्ते नाइट्रेट का नेचुरल सोर्स हैं, जो हार्ट डिजीज से बचाव के साथ शुगर कंट्रोल में भी मदद करते हैं।
बथुआ- सर्दियों की यह हरी सब्जी नाइट्रेट से भरपूर होती है और ब्लड को प्योरिफाई करने के साथ-साथ हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में सहायक है।
सरसों का साग- सरसों का साग विटामिन-के और नाइट्रेट का बेस्ट सोर्स है। यह ब्लड क्लॉटिंग को नियंत्रित कर हार्ट अटैक के जोखिम को कम करता है।
मूली और इसके पत्ते- मूली और उसके पत्तों में नाइट्रेट पाया जाता है, जो ब्लड फ्लो सुधारने और आर्टरीज को लचीला बनाए रखने में सहायक है।
अजवाइन के पत्ते- अजवाइन और उसके पत्ते नाइट्रेट के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखते हैं।
शलगम- शलगम शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड लेवल बढ़ाकर हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। इसे सूप या सब्जी के रूप में खाया जा सकता है।
गोभी- फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के साथ गोभी में भी भरपूर नाइट्रेट होता है, जो आर्टरीज में जमा फैट को कम करने में सहायक है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency