Dhurandhar 2 से भी आगे निकल गई नई साउथ फिल्म

सुपरस्टार रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 भारतीय सिनेमा की सबसे सफल मूवी बन गई है। मूवी ने देश और विदेश में रिकॉर्डतोड़ बिजनेस करते हुए कमाई के मामले में एक नया इतिहास लिखा है। लेकिन अब इस फिल्म को 10 करोड़ के बजट में बनने वाली साउथ सिनेमा की नई फिल्म वाझा 2 ने कड़ी टक्कर दे दी है।
प्रॉफिट के मामले में वाझा 2 निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर द रिवेंज से काफी आगे निकल गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वाझा 2 की कलेक्शन रिपोर्ट क्या कहानी बयां करती है।
वाझा 2 ने मचाया धमाल
मूलरूप से मलायलम सिनेमा की कॉमेडी फिल्म के तौर पर वाझा 2 दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मूवी का बजट 10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और अब तक मूवी ने अपनी लागत से लगभग 18 गुना अधिक कलेक्शन करके दिखाया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार वाझा 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिलीज के 13 दिनों के भीतर 176 करोड़ के पार पहुंच गया है।
इसके साथ ही इसके ROI की तरफ गौर किया जाए तो वह अनुमानित 700 प्रतिशत से भी अधिक निकलकर आ रहा है। जबकि तुलना की जाए धुरंधर 2 के साथ वाझा 2 की कमाई रणवीर सिंह की मूवी के डोमेस्टिक और वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आस-पास भी नहीं है। लेकिन धुरंधर 2 का ROI बजट के आधार पर अनुमानित 300 से 400 प्रतिशत के बीच में रहा है। इस तरह से मुनाफे कमाने के मामले में वाझा 2 हिंदी सिनेमा के धुरंधर 2 से आगे निकल गई है।
गौर किया जाए धुरंधर 2 के कलेक्शन रिपोर्ट की तरफ तो बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 1040 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई का ये आंकड़ा 1750 करोड़ से ज्यादा का हो गया है।
वाझा 2 के बाद आएगा तीसरा पार्ट
जिस तरह से फिलहाल वाझा 2 कमाई के मामले में अपार सफलता हासिल करती हुई आगे बढ़ रही है। उससे ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त यानी वाझा 3 भी आ सकती है। हाल ही में इस मामले को लेकर मूवी के मेकर्स विपिन दास ने भी हिंट दिया है।



