CSK ने आयुष म्हात्रे के साथ जो किया वो भारतीय दिग्गज को नहीं आया रास

चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोटिल हो गए हैं। शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में आयुष को चोट लगी थी। इसे लेकर भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने फ्रेंचाइजी पर सवाल उठाए हैं। अश्विन भी चेन्नई के लिए खेल चुके हैं।

चेन्नई कल के मैच में दूसरी पारी खेल रही थी। पारी के पांचवें ओवर के दौरान आयुष ने जब दो रन लेने की कोशिश की तभी उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। फिजियो ने उन्हें देखा। आयुष ने फिर दर्द के बाद भी बल्लेबाजी की और फिर 17 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट होकर चले गए।

इस बात पर आया गुस्सा

मैच के दौरान चेन्नई के टीम मैनेजमेंट ने जो किया वो देख अश्विन को गुस्सा आ गया। आयुष ने अपने घुटने पर पट्टी बांधते हुए बैटिंग की। फिजियो दो बार उनको देखने आए, इसके बाद भी चेन्नई ने उनको बाहर नहीं बुलाया। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने उनको सिंगल रन के लिए भी बुलाया था। ये सब देख अश्विन को गुस्सा आ गया।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “आयुष म्हात्रे को चोट लगी है। मुझे उम्मीद है कि वह वापसी करेंगे, लेकिन जैसा नजर आ रहा है मुझे लग रहा है कि उन्हें ठीक होने में लंबा समय लग सकता है।”

अश्विन ने कहा, “जब वह बल्लेबाजी करने आ रहे थे तब वह घुटने पर पट्टी बांधे हुए थे। दो-तीन मैचों से वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल रहे हैं। लोग पूछ रहे थे कि उन्हें बतौर इम्पैक्ट प्लेयर क्यों खिलाया जा रहा है? चोट इसकी वजह लग रही है।”

आयुष को जाना चाहिए था बाहर

अश्विन ने कहा कि आयुष को खुद मैदान से बाहर चले जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इस पूरी स्थिति को चेन्नई के मैनेजमेंट ने जिस तरह से संभाला वो हैरान करने वाली बात है। उन्होंने कहा, “उनको क्रैम्प हो सकते हैं क्योंकि वह फील्डिंग नहीं कर रहे थे। अगर उन्हें फील्डिंग किए बिना ही क्रैम्प आ रहे हैं तो फिर हमें उनके डिहायड्रेशन को देखना होगा। वह बुरी तरह से लंगड़ा रहे थे। उन्हें रिटायर्ड हो जाना चाहिए थे।”

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency