दृश्यम 3 के निर्देशक अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय के घर आई नन्ही परी

अजय देवगन (Ajay Devgn) की फेमस फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ (Drishyam) के अगले पार्ट यानी ‘दृश्यम 3’ को लेकर चर्चा है। ऐसे में मूवी के डायरेक्टर अभिषेक पाठक और एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने कुछ महीने पहले प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी।

कपल के घर खुशियां आ चुकी हैं। 19 अप्रैल को अक्षय तृतिया के मौके पर उनकी पत्नी शिवालिका ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। कपल ने एक क्यूट से पोस्ट के जरिए इसकी अनाउंसमेंट की।

कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात?
अभिषेक और शिवालिकी की शादी साल 2023, फरवरी को गोवा में हुई थी। दोनों की मुलाकात 2020 में खुदा हाफिज के सेट पर हुई थी। अभिषेक इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे। कपल ने पिछले साल एक इंस्टा पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
कपल ने लिखा,”हमारी नन्ही देवी लक्ष्मी एक शुभ दिन पर हमारे जीवन में आई हैं। यह एक आशीर्वाद का साक्षात रूप है।” इसके साथ ही उन्होंने एक कार्ड भी शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा, “एक पल में, हमारे दिलों को एक नया अर्थ मिल गया! अपार प्रेम और कृतज्ञता के साथ, हम अपनी अनमोल बच्ची का स्वागत करते हैं! धन्य माता-पिता शिवालिका और अभिषेक।”

इसके बाद से ही फिल्म जगत से जुड़े उनके कई दोस्त उन्हें भर-भरके बधाई दे रहे हैं। आहना कुमरा ने लिखा – ‘बधाई हो’। किश्वर मर्चेंट और करण मेहरा ने भी बधाई दी।

अभिषेक ने दृश्यम 2 और उजड़ा चमन जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। इसके अलावा वो प्यार का पंचनामा, खुदा हाफिज और सेक्शन 375 जैसे प्रोजेक्ट्स को को-प्रोड्यूस कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency