पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को सिखाया सबक: गृह मंत्री अमित शाह

Punjab Election 2022: पंजाब के चुनावी समर में गृह मंत्री रविवार काे उतर आए। किसान आंदाेलन के बाद शाह पहली बार पंजाब आए हैं। अमित शाह हेलीकाप्टर से दुर्गा माता मंदिर के सामने गवर्नमेंट कालेज फार गर्ल्स में उतरे। इसके बाद सड़क मार्ग से दरेसी ग्राउंड पहुंचे। यहां पर नेताओं ने पगड़ी पहनाकर शाह का स्वागत कर उन्हें कृपाण भेंट की। गृह मंत्री अमित शाह ने नशामुक्त पंजाब का नारा दिया।

शाह ने नशा मुक्त पंजाब के लिए मुट्ठी बंद कर प्रचंड आवाज में कहें भारत माता की जय के साथ संबाेधन शुरू किया। सिखों के दस गुरुओं के नमन भी किया। उन्हाेंने कहा कि मुगलों से लेकर आजादी तक भारत में हुए हमलों पर यदि किसी धरती के बेटों ने खून बहाया, वह पंजाब है। पंजाब हिंदुस्तान का जिगर है। पंजाब के बिना देश का सम्मान नहीं है। शाह ने पाकिस्तान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मन को सबक सिखाया है। शाह ने कहा कि वह 2022 के चुनाव के लिए पहली बार पंजाब आए हैं।

भाजपा को जिताओ लुधियाना की साइकिल विदेशों में पहुंचाएंगे

jagran

शाह ने कहा कि भाजपा को जिताओ लुधियाना की साइकिल विदेशों में पहुंचा देंगे। पंजाब देश का सीमांत राज्य है। सुरक्षा, नशा और किसान पर बात करूंगा। चन्नी के नेतृव में पंजाब सुरक्षित रख सकते हैं क्या। केजरीवाल आतंकवादियाें को छोड़ देंगे। भाजपा ही देश को सुरक्षित रख सकती है। पहले पाकिस्तान से आतंकवादी आते थे हमारे सैनिकों को मारकर चले जाते थे। हमारी सरकार आई तो हमने जवाब दिया। हमने ओआरओपी दिया। सुरक्षा बजट 3 गुना बढ़ा दिया। भाजपा की सरकार बनाइए हमेशा के लिए आतंकवाद खत्म कर देंगे। जो प्रधानमंत्री का रूट सुरक्षित नहीं रख सकते पंजाब को कैसे सुरक्षित रखेंगे।

5 साल में किसानों की आय को बढ़ाएंगे

jagran

ड्रग के खिलाफ पीएम मोदी ने अभियान चलाया है। यहां ऐसी सरकार चाहिए जो मोदी के साथ मिलकर चलेगी। 5 साल में पंजाब काे नशा मुक्त कर कर देंगे। किसान अपनी जमीन का परीक्षण करवाएं जो जमीन पेट भरती थी वह जहरीली हो गई है। 5 साल में किसानों की आय को बढ़ाएंगे। मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर 300 जगह कार्यक्रम करवाने के शाथ करतारपुर कारिडाेर काे खुलवाया।

पंजाब के युवकों के लिए सरकारी नौकरी में 75% आरक्षण

वहीं पटियाला में अमित शाह रैली करने पहुंचे हैं। इस दाैरान सुखदेव सिंह ढींडसा ने प्रधानमंत्री का जहां किसानों की मांगें मानने के लिए धन्यवाद किया वहीं उनकी दूसरी मांगों को भी मानने की अपील की। इस दाैरान शाह ने कहा कि महिला एवं इंजीनियरिंग कॉलेज पंजाब में नए खोले जाएंगे। पंजाब के युवकों के लिए सरकारी नौकरी में 75% आरक्षण दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency