15 साल के इस बच्चे ने Wi-Fi कनेक्शन काटे जाने से गुस्सा होकर अपनी पूरी फैमिली को मारी गोली, तीन दिन तक उनके शवों के साथ घर में रहा बंद…

स्पेन (Spain) में 15 साल के एक बच्चे ने वाई-फाई (Wi-Fi) कनेक्शन काटे जाने से गुस्सा होकर अपनी मां, पिता और छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं वो तीन दिन तक उनके शवों के साथ घर में बंद रहा.

नाबालिग ने कबूल किया गुनाह

बता दें कि आरोपी नाबालिग लड़के को पुलिस (Police) ने हिरासत में ले लिया है. स्पेन के एल्श शहर में हुए इस तिहरे हत्याकांड (Triple Murder) को अंजाम देने वाले नाबालिग ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.

मां ने कटवाया था वाई-फाई कनेक्शन

पुलिस ने बताया कि बच्चे को बीते शुक्रवार को हिरासत में लिया गया था. स्पैनिश मीडिया के अनुसार, स्कूल में खराब मार्क्स लाने और घर के कामों में हाथ न बंटाने पर बच्चे की मां ने उसका वाई-फाई कनेक्शन हटवा दिया था.

नाबालिग ने माता-पिता और छोटे भाई को गोलियों से भूना

इस बात से गुस्सा होकर बच्चे ने शॉटगन से अपनी मां, पिता और 10 साल के भाई की गोली माकर हत्या कर दी. वो तीन दिन तक लाशों के साथ घर में बैठा रहा और उसके बाद अपने रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी. उसने एल्श पुलिस थाने में अपना गुनाह कबूल किया. फिलहाल वह हिरासत में है.

गौरतलब है कि मामले की खुलासे के बाद तिहरे हत्याकांड की वजह से इलाके में सनसनी मची हुई है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया गया है. उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. वाई-फाई कनेक्शन काटे जाने की वजह से वो नाराज था.

Related Articles

Back to top button