बुर्किना फासो के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में भीषण विस्फोट होने से लगभग 59 लोगों की हुई मौत

अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में भीषण विस्फोट होने से लगभग 59 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट गबोम्ब्लोरा गांव में सोने की खान के पास हुआ था. 

खनन के रसायन हो सकते हैं वजह 

‘RTB’ की खबर के अनुसार, क्षेत्रीय अधिकारियों ने गबोम्ब्लोरा गांव में हुए विस्फोट की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद कई लोग हताहत हुए हैं. ऐसा माना जा रहा है कि खनन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रसायनों के कारण विस्फोट हुआ होगा.

दोपहर करीब 2 बजे हुआ हादसा

विस्फोट के दौरान मौके पर मौजूद एक वन कर्मी ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ (AP) से कहा कि विस्फोट इतना भीषण था कि हर तरफ शव नजर आ रहे थे. वह काफी भयानक नजारा था. उन्होंने बताया कि पहला विस्फोट स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2 बजे हुआ था और उसके बाद भी कई विस्फोट हुए.

देश में हुआ है तख्तापलट

बता दें कि बुर्किना फासो में अशांति का माहौल बना हुआ है. अफ्रीकी संघ ने देश को संवैधानिक व्यवस्था बहाल होने तक निलंबित कर दिया है. संघ द्वारा बुर्किना फासो को वहां हुए तख्तापलट के बाद निलंबित करने का फैसला लिया गया था. यहां विद्रोही सैनिकों ने जिहादी हिंसा को रोकने में असमर्थता का हवाला देते हुए लोकतांत्रिक रूप से चुने गए राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिश्चियन काबोरे को अपदस्थ कर दिया था.

सैन्य नेता बने नए राष्ट्रपति

तख्तापलट के बाद सैन्य नेता लेफ्टिनेंट कर्नल पॉल हेनरी संदाओगो दामीबा को इस देश का राष्ट्रपति घोषित कर दिया गया था. सत्ता हासिल करने के बाद दामीबा ने नए सेना प्रमुख की नियुक्त भी कर दी थी. वहीं, देश के नाम संबोधन में नए राष्ट्रपति ने  बुर्कीना फासो में हालात सही होने पर संवैधानिक शासन बहाल करने का प्रण लिया था. देश के पूर्व राष्ट्रपति राजधानी में अभी नजरबंद हैं.

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency