सीएम भगवंत मान ने किए दो और बड़े फैसले, स्‍कूलों में फीस नहीं बढ़ाने का आदेश

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने दो और बड़े फैसलों की घोषणा की है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने शिक्षा को लेकर दो बड़े फैसले किए हैं। राज्य के निजी स्कूलों को इस सेमेस्टर में प्रवेश शुल्क नहीं बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं, यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसके साथ ही स्‍कूल प्रबंधन किसी खास दुकान से यूनिफार्म खरीदने को नहीं कह सकते हैं। 

मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि अब कोई भी प्राइवेट स्कूल बच्‍चों के अभिभावकों को किसी खास दुकान पर जाकर यूनिफार्म और किताबें खरीदने के लिए नहीं कहेगा। स्कूल उस इलाके की सभी दुकानों पर अपनी किताबें और यूनिफार्म उपलब्ध कराएंगे, अभिभावक अपनी पसंद की किसी भी दुकान से किताबें और यूनिफार्म खरीद सकेंगे। 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency