आज देश में कोरोना के मामलों में कई दिनों बाद आई कमी, बीते 24 घंटों में  2,226 नए मरीज आए सामने

देश में आज कोरोना के मामलों में कई दिनों बाद कमी देखने को मिली है। बीते 24 घंटों में  2,226 नए कोरोना केस मिले हैं जो कि कल से 97 केस कम हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस दौरान 65 मौतें दर्ज हुई हैं। मौत का यह आंकड़ा हालांकि कल के मुकाबले ज्यादा है। देश में अब कुल कोरोना मामले 4,31,36,371 हो गए हैं।

एक्टिव केस 14,955 पर पहुंचे

बीते 24 घंटों में एक्टिव केसों की संख्या में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब कुल संख्या 14,955 पर पहुंच गई है। वहीं इस दौरान 2202 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 

दुनिया में कुल केस 52 करोड़ के पार

दुनिया के कई देशों में अभी भी कोरोना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जान्स हापकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, वैश्विक कोरोनावायरस के कुल केस अब 52 करोड़ 67 लाख के पार हो गए हैं। जबकि मौतों की संख्या भी 62 लाख के पार जा चुकी है। विश्वविद्यालय के सेंटर फार सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसइ) ने खुलासा किया कि अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।

अमेरिका के बाद भारत में सबसे ज्यादा केस

CSSE के अनुसार, दुनिया के सबसे अधिक 83,255,845 मामले अमेरिका में मिले हैं और मौतों की संख्या 1,002,146 पाई गई है। भारत 43,134,135 मामलों के साथ दूसरा सबसे अधिक कोरोना प्रभावित देश है। 1 करोड़ से अधिक मामलों वाले अन्य देशों में ब्राजील (30,762,413), फ्रांस (29,564,005), जर्मनी (26,040,460) , यूके (24,366,063), रूस (18,022,001), दक्षिण कोरिया (17,938,399), इटली (17,229,263), तुर्की (15,062,393), स्पेन (12,234,806) और वियतनाम (1 0,707,568) हैं।

Related Articles

Back to top button
जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency मधुमेह के साथ वजन बढ़ाने के उपाय