एसएमसी के पूर्व कमिश्नर शौकत अहमद के आवास पर एसीबी की छापेमारी का सिलसिला जारी….

श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) के पूर्व कमिश्नर शौकत अहमद के आवास पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की छापेमारी जारी है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यह छापेमारी निगम में पदों के कथित सृजन और अवैध पदोन्नति के सिलसिले में की गई हैं। हालांकि एसीबी के अधिकारियों ने कहा कि जांच की प्रक्रिया पूरी होने पर ही इस बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम दलबल के साथ आज श्रीनगर रेलवे ब्रिज (एयरपोर्ट एवेन्यू लिंक) के पास सेकंड सेक्टर हमहामा स्थित नगर निगम के पूर्व कमिश्नर शौकत अहमद के घर पहुंची। टीम में शामिल अधिकारियों ने जांच प्रक्रिया पूरी होने तक घर में आने-जाने वालों पर रोक लगा दी है। अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह छापेमारी पूर्व कमिश्नर के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में की जा रही है।

यह जानकारी भी मिली है कि इससे पहले आवास और शहरी विकास विभाग ने भी एसएमसी में पदों के कथित सृजन और अवैध पदोन्नति पर अधिकारी के खिलाफ जांच शुरू की थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी का सिलसिला जारी है। जांच प्रक्रिया पूरी होने पर ही इस बारे में जानकारी दी जाएगी। 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency