उत्तराखंड: UPSC में पिथौरागढ़ की दीक्षा और जसपुर के अर्पित ने टाप-20 में बनाई जगह

देहरादून: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में उत्तराखंड के युवाओं का डंका बजा है। पिथौरागढ़ की दीक्षा और जसपुर के अर्पित ने टाप-20 में जगह बनाई है। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य युवाओं ने भी परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है।

इस बार भी प्रदेश के होनहारों ने खुद को साबित किया

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा-2021 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें हर बार की तरह इस बार भी प्रदेश के होनहारों ने खुद को साबित किया है। तमाम चुनौतियों और अड़चनों से पार पाकर उन्होंने अपनी कामयाबी का लोहा मनवाया है।

इन नौ होनहारों ने लहराया परचम

पिथौरागढ़ की दीक्षा जोशी ने सिविल सेवा परीक्षा में 19वीं और जसपुर के अर्पित चौहान ने 20वीं रैंक हासिल की है। इसके अलावा पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग ब्लाक में दशौली गांव निवासी मयंक पाठक की 118वीं रैंक है। झूलाघाट की गीतिका भी परीक्षा में सफल हुई हैं।

आशु पंत की 193वीं रैंक

वहीं, चंपावत जिले के टनकपुर निवासी आशु पंत की 193वीं रैंक है। हल्द्वानी के कुणाल गुरुरानी की 234वीं, रुद्रपुर के गरिमा नागपाल की 304वीं व बाजपुर के ऋजुल की 322वीं रैंक है। इधर, रुड़की निवासी कार्तिक कंसल ने परीक्षा में 271 वीं रैंक प्राप्त की है।

मुख्यमंत्री व विस अध्यक्ष ने दीक्षा को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सिविल सेवा परीक्षा में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की बेटी दीक्षा जोशी को 19 वां स्थान प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दी हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी दीक्षा को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में कहा कि यह दीक्षा के अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प और कर्मनिष्ठा का प्रतिफल है। दीक्षा ने अपने लक्ष्य को प्राप्त कर संपूर्ण देवभूमि को गौरवान्वित किया है।

विधानसभा अध्यक्ष खंडूड़ी ने कहा कि दीक्षा ने उत्तराखंड का नाम देश में रोशन किया है। यह उपलब्धि उनके कठोर परिश्रम, अटूट ध्येयनिष्ठा और धैर्य का प्रतिफल है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा में देश की बेटियां भी लगातार परचम लहरा रही हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency