पंजाब में सरियाऔर सीमेंट की कीमताें में लगातार गिरावट जारी, जाने क्या है आज के रेट

Saria Rate In Punjab/Saria Price In Punjab पंजाब में सरिया की कीमताें में गिरावट जारी है। राज्य में पिछले एक महीने में सरिया 7000 रुपये तक सस्ता हाे गया है। बुधवार काे कीमताें में 4 से 5 हजार रुपये प्रति टन की कमी आई है। ब्रांडेड सरिया 67000 रुपये प्रति टन और लाेकल ब्रांड सरिया 62000 रुपये बिक रहा है। इससे मकान बनाने वालाें काे बड़ी राहत मिली है। अगर लोहा मार्केट की बात करें तो बुधवार काे लोहे के रेट पिछले एक सप्ताह में 7 हजार प्रति टन तक गिर गए हैं।

कोयला और स्क्रैप पर ड्यूटी घटाने से गिरी कीमतें

गाैरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से कोयला और स्क्रैप पर ड्यूटी घटाई गई है। इसके साथ ही स्पंज और स्पंज प्लेट पर निर्यात शुल्क बढ़ाया गया है। इन दोनों कच्चे माल पर शून्य से बढ़ाकर 45 प्रतिशत निर्यात शुल्क कर दिया गया है। इससे राॅ मटीरियल देश के बाहर जाना कम हो गया है और देश में उपलब्धता बढ़ गई है। इन वजहों से सरिया की निर्माण लागत कम हुई है। काराेबारियाें का कहना है कि महंगाई के दाैर में सरिया और सीमेंट की कीमतें कम हाेने से खरीद बढ़ गई है।

पेट्राेल-डीजल के दाम में कटाैती के बाद मिल रही राहत

माेदी सरकार की ओर से पेट्राेल-डीजल के दाम में की गई कटाैती के बाद कई वस्तुएं सस्ती हाेनी शुरू हाे गई है। भवन निर्माण में सबसे अहम सरिया और सीमेंट ही हाेता है। हालांकि पंजाब में रेत अब भी महंगी ही मिल रही है। आने वाले दिनाें में इसमें भी कमी देखने काे मिल सकती है।

सरिया की कीमत (रुपये प्रति टन)

  • नवंबर 2021 : 70000
  • दिसंबर 2021 : 75000
  • जनवरी 2022 : 78000
  • फरवरी 2022 : 82000
  • मार्च 2022 : 83000
  • अप्रैल 2022 : 78000
  • मई 2022 : 66000
  • जून 2022 : 62000

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency