दिल्ली से गुजरात तक बारिश को लेकर IMD ने अलर्ट किया जारी

नई दिल्ली: गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश के कारण हाई अलर्ट जारी हो चुका है। मौसम विभाग द्वारा दक्षिणी गुजरात के भरूच, नर्मदा, सूरत, छोटा उदयपुर, वलसाड, तापी, नवसारी में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इसके साथ ही, सौराष्ट्र के कच्छ, द्वारका, जामनगर, मोरबी और राजकोट भी हाई अलर्ट पर रखे गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। इसके अलावा महाराष्ट्र के भी कई जिलों के लिए भी रेड अलर्ट जारी हैं।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में आज भी बारिश की संभावना हैं। यहां का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। आज हल्की बारिश होने की संभावना है। अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिल्ली में भारी बारिश होगी।  अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा और दक्षिण गुजरात में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है।

वहीं, तटीय राज्य, कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और दक्षिणपूर्व राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार, सिक्किम, जम्मू कश्मीर, पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिण झारखंड, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency