हैदराबाद जा रही फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिग

पाकिस्तान के कराची में इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिग की गई है। जी दरअसल यह बताया जा रहा है फ्लाइट शारजाह से हैदराबाद जा रही थी। वहीं प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट की लैंडिंग की गई है। बताया जा रहा है तकनीकी खराबी की सूचना के बाद क्रू मेंबर्स ने विमान की इमजरेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक, यात्रियों को दूसरे विमान से हैदराबाद लाया जाएगा।आप सभी को यह भी बता दें कि दो सप्ताह में कराची में भारतीय विमान की ये दूसरी इमरजेंसी लैंडिंग है। जी दरअसल इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से कहा गया है कि शारजाह-हैदराबाद फ्लाइट के पायलट को विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली।

वहीं इसके बाद एहतियात के तौर पर विमान को कराची की ओर डाइवर्ट कर दिया गया। हालाँकि यात्रियों को हैदराबाद लाने के लिए कराची के लिए एक अतिरिक्त फ्लाइट की व्यवस्था की गई है। आप सभी को यह भी बता दें कि 5 जुलाई को भी स्पाइसजेट (SpiceJet) के विमान में खराबी आने के बाद कराची में इमरजेंसी लैंडिग की गई थी। वहीं स्पाइसजेट का ये विमान दिल्ली से दुबई जा रही थी और खराबी के बाद फ्लाइट को पाकिस्तान के कराची में लैंड कराना पड़ा थी। जी दरअसल स्पाइसजेट की दूसरी फ्लाइट से यात्रियों को दुबई ले जाया गया था।

इस पूरे मामले पर DGCA का बयान भी आया था। जी दरअसल यह बताया गया था कि स्पाइसजेट विमान के क्रू ने देखा कि फ्यूल टैंक का इंडिकेटर फ्यूल की मात्रा को तेजी से घटता दिखा रहा था। वहीं इसके बाद चेकिंग में कुछ गड़बड़ नहीं मिली, टैंक में भी कहीं से कोई लीक नहीं दिखा, लेकिन इंडिकेटर फिर भी ईंधन कम दिखा रहा था। इसलिए प्लेन को कराची में लैंड कराया गया। आप सभी को यह भी बता दें कि तीन दिन पहले भी जयपुर में इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। इसी के साथ इंजन में वाइब्रेशन होने के बाद ये इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency