कोलकाता मेट्रो ने रचा इतिहास, पढ़े पूरी खबर  

आपने मेट्रो को पुल पर चलते तो देखा ही होगा और शायद अंडरग्राउंड मेट्रो में सफर भी किया गया होगा। लेकिन शायद ही आपने अंडरवाटर मेट्रो के बारे में सुना हो। दरअसल हाल ही में कोलकाता मेट्रो ने इतिहास रच दिया है। ये पहली बार है जब देश में कोई मेट्रो नदी में बनी सुरंग से होकर निकली हो। ये सुरंग हुगली नदी के नीचे बनाई गई है।

नदी तल को से 13 मीटर नीचे है मेट्रो की सुरंग

मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक पी उदय कुमार रेड्डी ने इसे ऐतिहासिक घटना बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगले सात महीनों तक हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड तक परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद इसे लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। सुरंग को पार करने में करीब 45 सेकंड का समय लगता है। साथ ही ये सुरंग नदी तल को से 13 मीटर नीचे है और जमीनी स्तर से 33 मीटर नीचे है।

वहीं इस मेट्रो रूट पर चार स्टेशन हैं, जिनमें एस्प्लेनेड, महाकरण, हावड़ा और हावड़ा मैदान शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के तहत करीब 520 मीटर लंबी का निर्माण किया गया है। ये सुरंग पूर्वी हिस्से में साल्ट लेक सेक्टर V को कवर करते हुए पश्चिम में हावड़ा मैदान तक नदी के किनारे तक जाती है।

देश की पहली मेट्रो भी कोलकाता में हुई थी शुरू

आपको बता दें कि देश की पहली मेट्रो भी कोलकाता में ही शुरू की गई थी। इसकी शुरुआत साल 1984 में की गई थी। वहीं अगर दिल्ली की बात करें तो यहां साल 2002 में इसकी शुरुआत हुई थी। दिल्ली में मेट्रो का नेटवर्क सबसे बड़ा माना जाता है।

Related Articles

Back to top button