पुरुषों की इन गंभीर बीमारियों के खिलाफ एक ‘साइलेंट मुहिम’ है मोवेम्बर

नवंबर का महीना आते ही दुनियाभर में कई पुरुष अपनी मूंछें बढ़ाना शुरू कर देते हैं। हाल ही में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान मामदानी ने भी सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर की, जिसमें उन्होंने मूंछे बढ़ाई हुई हैं और वो Movember का जिक्र कर रहे हैं।

दरअसल, नवंबर के महीने में मूंछे बढ़ाने का ये ट्रेंड फैशन से नहीं जुड़ा है। ये ट्रेंड पुरुषों की सेहत को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए है। इसे मोवेम्बर या नो-शेव नवंबर कहा जाता है। आइए जानें इस बारे में।

क्या है मोवेम्बर?
मोवेम्बर शब्द मूंछ और नवंबर को मिलाकर बनाया गया है। इसकी शुरुआत साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर से हुई थी। दरअसल, दो दोस्तों ने इस ट्रेंड को शुरू किया था, जिसे पुरुषों से जुड़ी गंभीर स्वास्थ्य समस्या के बारे में जागरूकता फैलाने का एक जरिया बनाया गया।

क्यों मनाया जाता है Movember?
मोवेम्बर महीने में पुरुषों के स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बातचीत और जागरूकता बढ़ाने की कोशिश की जाती है। पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर दुनियाभर में तेजी से फैलने वाली गंभीर बीमारियों में से एक है। शुरुआती स्टेज में इसके कोई लक्षण दिखाई नहीं देते, जिस वजह से अक्सर इसका पता देर से चलता है। मोवेम्बर के जरिए पुरुषों को नियमित जांच और समय पर इलाज के लिए जागरूक किया जाता है।

पुरुषों से जुड़ा एक और गंभीर कैंसर है टेस्टिकुलर कैंसर। इस बारे में अक्सर खुलकर बात नहीं की जाती। मोवेम्बर महीने में इस बारे में जागरूकता फैलाई जाती है। इसके साथ ही, डिप्रेशन और आत्महत्या जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में भी जागरूकता बढ़ाई जाती है।

पुरुषों की मेंटल हेल्थ को लेकर अक्सर काफी कम बात की जाती है। मोवेम्बर के महीने के जरिए इस बारे में जागरूकता फैलाने की कोशिश की जाती है, ताकि पुरुष भी अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर कर पाएं और मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं के लिए मदद मांग सकें।

कैसे मनाया जाता है मोवेम्बर?
हर साल 1 नवंबर को पुरुष पूरी तरह शेव करके इस महीने की शुरुआत करते हैं। इसके बाद पूरे नवंबर उन्हें अपनी मूंछे बढ़ानी होती है, लेकिन दाढ़ी नहीं। जब लोग उनकी बढ़ी हुई मूछों को देखते हैं या उसके बारे में पूछते हैं, तब मोवेम्बर और पुरुषों के कैंसर के बारे में चर्चा शुरू होती है। 

The problem is that segment is perhaps shrinking in size, but the good feature set, quality finish and competitive pricing will help the C5 sell well. Adjusts the heights of all rows using the specified size mode, optionally calculating the heights with the expectation that column widths will subsequently be adjusted. A sensing system according to claim 6 wherein the electrical conductor and the electrical connection are arranged on opposite ends of the one sensor. Birkevang is a very special place with many lovely people, community feel, and a common playground. Please take a look at our browse by size pages - where we have conveniently sorted our products by size to help you find the exact size product for your home. Learn more about our services to help your institution. Aggressive measures to enhance clearance of mucus, prevent respiratory infections, and treat bacterial superinfections have been observed to slow lung-disease progression. There, he defeated Federer in five sets after saving two match points with forehand winners while serving to stay in the match at 4—5 in the 5th set. It has different plans that vary according to the value of the watch.

Related Articles

Back to top button