मानसून की विदाई के बाद तापमान में आने लगी गिरावट, बढ़ने लगी सुबह- शाम की ठंड

उत्तराखंड में मानसून विदाई के आठ दिन हो गए हैं। पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम तापमान में गिरावट होने से ठंड का अहसास होने लगा है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम सुहावना हो रहा है। हालांकि, दिन का अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से अधिक है। सोमवार को राजधानी देहरादून समेत प्रदेशभर में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। हालांकि पहाड़ी इलाकों में बादलों की आंख मिचोली जारी है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी मौसम का पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिन तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा।

12 अक्तूबर तक मौसम शुष्क रहने से मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी रहेगी। उधर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency